निषाद एकजुट हुए तो पटना क्या दिल्ली भी दूर नहीं, अपने वोट की ताकत समझने की ज़रूरत- मुकेश सहनी

Mukesh Sahani News: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज हेलीकॉप्टर यात्रा के क्रम में झारखंड के साहेबगंज और बिहार के नवगछिया पहुंचे। इस दौरान वीआईपी प्रमुख ने दोनों स्थानों पर विशाल रैली को संबोधित किया।

सहनी साहेबगंज के मटियाल और नवगछिया के कचहरी मैदान में रैली को संबोधित करते हुए लोगों से खासकर युवाओं से अपने अधिकार के लिए संघर्ष करने का आह्वान करते हुए कहा कि अपने वोट की ताकत और वोट बैंक को समझने से ही समाज में बदलाव आएगा। उन्होंने इसके लिए एकजुट होने की भी अपील की।

Mukesh Sahani News:

इस दौरान मुकेश सहनी ने आने वाली पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के लिए पढ़ाने तथा अधिकारों के लिए संघर्ष करने का हाथ में गंगाजल लेकर संकल्प लिया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सहनी ने कहा कि देश की आजादी के लिए हमारे पूर्वजों ने कुर्बानियां दी, लेकिन हमे आज भी सही आजादी नहीं मिली। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भी आज निषाद को गुलामी का ही जीवन गुजारना पड़ रहा है।

Recommended Video

    निषाद एकजुट हुए तो पटना क्या दिल्ली भी दूर नहीं, अपने वोट की ताकत समझने की ज़रूरत- मुकेश सहनी

    'सन ऑफ मल्लाह ' के नाम से चर्चित श्री सहनी ने कहा कि आज देश के दिल्ली और पश्चिम बंगाल में निषाद भाइयों को आरक्षण दिया जा रहा है, लेकिन बिहार, यूपी और झारखंड में आरक्षण नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर आज निषाद एकजुट हुए तो पटना और बिहार क्या दिल्ली भी हमसे दूर नहीं है।

    इससे पहलेसहनी को साहेबगंज और नवगछिया पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि जो हमारी सुनेगा उसकी हम भी सुनेंगे, जो हमारी नहीं सुनेगा, उसकी हम भी नहीं सुनेंगे। आज निषादों के लिए बजट बनता है लेकिन हमारी सरकार में उचित प्रतिनिधित्व नहीं रहने के कारण उसका सही लाभ हमे नहीं मिल पाता है। सहनी ने कहा कि आरक्षण नहीं मिलने के कारण आज निषाद आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+