पानी की तलाश में जब हुआ जंगली सुअर और बाघ का सामना, नहीं हो पाया शिकार, देखिए लड़ाई का लाइव Video

VTR Viral Video: वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें जंगली सुअर और बाघ के बीच रोमांचक लड़ाई हो रही है।

Valmiki Tiger Reserve Viral VideoTiger Could not Hunt Wild Boar Watch Live Video of Fight


Animals Viral Video:
सोशल मीडिया पर वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक बाघ जंगली सुअर के पीछे-पीछे चल रहा है। शिकार करने के लिए बाघ पीछे से जंगली सुअर पर हमला करता है, कई बार कोशिश करने के बाद भी शिकार नहीं कर पाता है।

Recommended Video

    पानी की तलाश में जब हुआ जंगली सुअर और बाघ का सामना, नहीं हो पाया शिकार, देखिए लड़ाई का लाइव Video

    पानी की तलाश में हाथी नाले के पास बह रही नदी के पास जंगली सुअर पहुंचता है, उसके पीछे-पीछे एक बाघ भी चला आता है। धीरे-धीरे बाघ जंगली सुअर के करीब पहुंचकर उसके शिकार का दांव खेलता है, इसी के बाद दोनों के बीच लड़ाई होने लगती है।

    लड़ाई के दौरान बाघ शिकार की कोशिश करता है, लेकिन जंगली सुअर के सामने आकर वार करने की हिम्मत नहीं जुटा पाता है। वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व में मौजूद लोग दूर से ही इस रोमांचक नज़ारे का लुत्फ़ उठा रहे थे। वहीं कुछ लोगों ने इस शानदार लम्हे का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया।

    वायरल वीडियो के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक यह वीडियो बुधवार का है, जो कि अब वायरल हो रहा है। वहां मौजूद लोगों की मानें तो करीब 10 मिनट तक दोनो के बीच लड़ाई चलती रही। लड़ाई से थकने के बाद सुअर मौका देख जान बचाते हुए भागने की कोशिश कर रहा था। वहीं बाघ शिकार के जुगाड़ में था। लेकिन बिना शिकार किए उसे जंगल में लौटना पड़ा।

    VTR में मौजूद लोगों ने कहा कि पहली बार ऐसा देखने को मिला है कि बाघ के सामने शिकार था, लेकिन उसे बिना शिकार किए लौटना पड़ा। जंगली जानवरों के जानकारों की मानें तो जंगली सुअर मज़बूत जानवरों की फेहरिस्त में शुमार किया जाता है। यही वजह है कि बाघ कभी भी उसपर सामने से हमला नहीं करते। पीछे से ही वार कर शिकार करने की कोशिश करते हैं। जंगली सुअर का सामने से शिकार करना बाघ के लिए महंगा साबित हो जाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+