वैशालीः जहरीली शराब पीने से अब तक 5 लोगों की मौत, दो का इलाज जारी
वैशाली। बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर दियारा इलाके में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत का मामला प्रकाश में आया है। वहीं इस घटना के बाद से इलाके में कोहराम मचा हुआ है। पूरा मामला जिले के जुड़ावन पुर थाना क्षेत्र के चक सिंगार पंचायत के वार्ड नंबर 6 स्थित दलित बस्ती का है। वहीं दो लोगों का इलाज अभी चल रहा है। मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। बीते बुधवार को स्कूल परिवर में शराब और मछली की पार्टी की गई थी, जिसमें से दिनभर में तीन लोगों की मौत हो गई।

वहीं गुरुवार को एनएमसीएच में भर्ती दो लोगों ने दम तोड़ दिया। पूरे घटनाक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है और इसके विरोध में गांव के लोगों के पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया था। गांव वालों का कहना है कि इस इलाके में धड़ल्ले से देसी शराब का धंधा चल रहा है और शिकायत करने पर भी करवाई नहीं होती है, जिसका नतीजा है कि 7 लोग जहरीली शराब से बीमार पड़े जिसमें से एक-एक कर 5 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
घटना की जानकारी मिलने पर बुधवार को घटनास्थल पर पहुंचे सदर एसडीपीओ राघव दयाल ने बताया की कुछ लोगों ने शराब पार्टी मनाई थी इस दौरान शराब पीने की बात सामने आई है जिसकी जांच की जा रही है और जांच के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के मुताबिक जो लोग शराब पार्टी में शामिल थे।
उन्हीं लोगों में से एक साथ 7 लोग बीमार पड़े जिनका ग्रामीण बगैर पुलिस को सूचना दिए चोरी छिपे इलाज करा रहे थे लेकिन इसी दौरान जब दो युवकों की मौत हो गई तो कोहराम मच गया। उसके बाद पुलिस ने बाकी 5 बीमार लोगों को ढूंढ निकाला जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया और जहां एनएमसीएच भर्ती कराया गया।












Click it and Unblock the Notifications