Motivational Story: लूंगी में धान रोपाई करते हुए Viral हो रही IAS की तस्वीर, जानिए कौन हैं DM सावन कुमार?

UPSC Motivational Story: सरकारी अधिकारियों को लेकर लोगों के बीच यह धारणा बनी हुई है कि आम जनता से सरकारी अधिकारी दूरी बनाकर रखते हैं। उनसे मिलने के लिए तो काफी मशक्कत करनी पड़ती होगी, क्या पता मिलेंगे तो समस्याओं का हल होगा या नहीं, कई तरह के सवाल होते हैं। एक लफ्ज़ में कहें तो सरकारी अधिकारियों की आम जनता बुराई ही करती है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे अधिकारी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी आम जनता तारीफ़ करते नहीं थकती है।

सोशल मीडिया पर एक अधिकारी की धान रोपते हुए तस्वीर वायरल हो रही है, तस्वीर में जिलाधिकारी किसानों के साथ रोपाई कर रहे हैं। कई लोगों ने तो समझा था कि किसान की रोपाई करते हुए तस्वीर वायरल हो रही है। जब उन्हें पता चला कि यह किसान नहीं ज़िलाधिकारी हैं तो, सभी उनके बारे में जानने की कोशिश करने लगे, आइए जिलाधिकारी सावन कुमार के बारे में विस्तार से जानते हैं।

 viral ho rahi IAS Sawan Kumar Ki Tasveer News

सावन कुमार बिहार के कैमूर के जिला के जिलाधिकारी हैं, जो लाल शर्ट और सफेद लूंगी में किसानों के साथ धान रोपते हुए नज़र आ रहे हैं। पानी से भरे खेतों में उनके साथ अन्य अधिकारी भी मौजूद हैं, रोपाई के दौरान डीएम सावन कुमार ने किसानों को खेती के कई टिप्स दिए।

फर्टिलाइजर का इस्तेमाल कैसे करें और पौधों के बीच कितनी दूरी रखें, इस तरह के कई फ़ायदेमंद टिप्स दिए। आपको बता दें कि सावन कुमार ने खेती के लिए किसानों को जागरुक करने के लिए रोपाई कार्यक्रम में भाग लिया था। बिहार कैडर 2015 बैच के IAS अधिकारी सावन कुमार खगड़िया जिले से ताल्लुक रखते हैं.

सावन कुमार ने लोकल स्कूल से ही तालीम हासिल की है, हाईस्कूल में उन्होंने 65 फीसदी और इंटर में 50 फीसदी अंक हासिल किया था। काफी मेहनत और मशक्कत के बाद उन्होंने आईएएस का तमग़ा अपने नाम किया है। दिल्ली में किराये पर कमरा लेकर उन्होंने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी की थी।

शुरुआत में तो पढ़ाई में वह औसत ही थे, लेकिन कुछ करने का जज़्बा और जुनून उनमें भरा हुआ था। चर्चा यह भी है कि साल 2010 में उन्होंने रेलवे की ग्रुप डी एग्ज़ाम दिया था लेकिन कामयाब नहीं हो पाये थे। उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और मेहनत करते चले गए। साल 2015 में उनकी मेहनत रंग लाई और 285वी रैंक हासिल कर उन्होंने अपने सपने को उड़ान दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+