Bihar Politics: नीतीश कुमार को पुराने दोस्त Upendra Kushwaha ने दी सलाह, 'JDU की कमान अब बेटे को सौंप दें'
Upendra Kushwaha Post: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत के जन्मदिन के मौके पर शुभकामना संदेशों के साथ राजनीति में उतरने की सलाह भी मिल रही है। कभी नीतीश के करीबी रहे उपेंद्र कुशवाहा ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर निशांत कुमार को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लगे हाथ उन्हें जेडीयू की कमान सौंपने का सुझाव देते हुए कहा कि शायद मुख्यमंत्री के आसपास ऐसे लोग नहीं बचे हैं, जो उन्हें यह सलाह दे सकें।
लंबे समय से ऐसी चर्चा चल रही है कि निशांत कुमार राजनीति में शामिल हो सकते हैं, लेकिन अब तक उन्होंने कभी खुलकर खुद ऐसा नहीं कहा है। उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के मुख्यमंत्री को सलाह दी है कि वह राज्य चलाने की जिम्मेदारी निभाएं और पार्टी की जिम्मेदारी से मुक्त हो जाएं। उन्होंने निशांत के जेडीयू की नई उम्मीद भी कहा है।

Upendra Kushwaha ने दी नीतीश को सलाह
उपेंद्र कुशवाहा ने एक्स पर एक लंबा पोस्ट लिखकर इशारों में नीतीश को रिटायर होने की सलाह दे दी है। उन्होंने लिखा, 'आज बड़े भाई आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी के सुपुत्र निशांत का जन्मदिन है। जेडीयू की नई उम्मीद निशांत को जन्मदिन की बधाई।' इसी पोस्ट में आगे उन्होंने लिखा कि आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी से अति विनम्र आग्रह है कि समय और परिस्थिति की नजाकत को समझते हुए इस सच को स्वीकार करने की कृपा करें कि अब सरकार और पार्टी दोनों का (साथ-साथ) संचालन स्वयं उनके लिए भी उचित नहीं है।
उन्होंने नीतीश को राजनीति से पूरी तरह रिटायर होने की सलाह नहीं दी, लेकिन पार्टी की राजनीति से दूर रहने के लिए जरूर कहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'सरकार चलाने का उनका लंबा अनुभव है जिसका लाभ राज्य को आगे भी मिलता रहे, यह फिलहाल राज्य हित में अतिआवश्यक है। पार्टी की जवाबदेही के हस्तांतरण के विषय पर समय रहते ठोस फैसला ले लें। यही उनके दल के हित में है। और इसमें विलंब दल के लिए अपूर्णीय नुकसान का कारण बन सकता है। शायद ऐसा नुकसान जिसकी भरपाई कभी हो भी नहीं पाए।'
यह भी पढ़ें: 'ना बिजली आएगी, ना बिल', बिहार में नीतीश कुमार के फ्री बिजली के ऐलान पर UP के मंत्री ने कसा तंज, बढ़ाई मुसीबत
निशांत कुमार राजनीति में उतरेंगे?
नीतीश कुमार के बेटे निशांत सोशल मीडिया और लाइलाइट से दूर रहते हैं। उन्हें कभी-कभार पिता के साथ कुछ कार्यक्रमों में जरूर देखा गया है। नीतीश के करीबी लोगों का कहना है कि निशांत बेहद सादगी से जीवन जीते हैं और खामोश तबीयत के हैं। वह लाइमलाइट और मीडिया से दूर ही रहना चाहते हैं। जन्मदिन के मौके पर जब कुछ मीडिया के लोगों ने उनसे राजनीति में आने के बारे में पूछा तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और आगे बढ़ गए। अब तक खुद नीतीश ने भी कभी खुलकर नहीं कहा है कि उनकी राजनीतिक विरासत परिवार के लोग ही संभालेंगे।
यह भी पढ़ें: Bihar Election 2025: 'फर्स्ट डिवीजन या थर्ड, नीतीश कुमार की CM कुर्सी पक्की' – JDU का चुनाव से पहले बड़ा ऐलान












Click it and Unblock the Notifications