Bihar News: रिश्ता किसी और से तय हुआ, दूसरे ने भरी मांग, लड़की समझ गई थी चाल, फिर भी करनी पड़ी शादी

Bihar Unique Wedding: बिहार के गोपालगंज जिले से शादी का अजीब मामला सामने आया है, जहां शादी के तीन सप्ताह बाद लड़की परिवार वालों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।

Unique Wedding In Bihar News, Groom Change Before Marriage In Gopalganj

Gopalganj News: गोपालगंज के पोखरभिंडा गांव (कुचायकोट थाना क्षेत्र) से शादी के बाद पत्नी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। शादी के तीन सप्ताह बाद ही पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। 11 मार्च को पोखरभिंडा गांव निवासी दिनेश साह की शादी रानी देवी से हुई थी। लड़की के पिता ने अपनी हैसियत के मुताबिक सामान दिया। लड़की के विदा होकर ससुराल पहुंची तो दामाद दहेज़ में बाइक की मांग करने लगा।

अपनी पत्नी से बाइक की मांग को लेकर मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसे सरिए से दाग दागा, सिर के बाल काटे और जान से मारने की कोशिश भी की। पीड़िता के पिता और भाई को जब जानकारी हुई तो दोनों दिनेश साह के घर पहुंचे। वहां पहुंचने पर दामाद (दिनेश शाह) और उसके परिवार वालो ने लड़की के परिवार वालों के साथ मारपीट कर उन्हें भी ज़ख्मी कर दिया।

Recommended Video

      Video: जीजा पर आया साली का दिल, रेलवे जंक्शन पर करने लगी हाई वोल्टेज ड्रामा

      पीड़ित युवती (रानी देवी) और उसके पिता सूरज साह सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। कुचायकोट थाने में मामले की शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। सूरज साह की मानें तो उनकी बेटी की शादी दिनेश साह (पोखरभिंडा गांव) के छोट भाई से तय हुई थी। 11 मार्च को जब बारात पहुंची तो धोखे से दूल्हे को बदल दिया। चेहरे पर फूल का गुलदस्ता लगा दिया ताकि दूल्हे की पहचान नहीं हो सके।

      दुल्हन (रानी देवी) चाल समझ गई थी, उसने शादी से इन्कार कर दिया। बाद में समाज के दबाव में आकर उसे विवाह रचाना पड़ा। पीड़िता का आरोप है कि जिस युवक से उसकी शादी हुई है वह पहले से शादीशुदा है। दहेज़ की वजह से पहली पत्नी को छोड़ दिया। सिंदूरदान के वक्त दूल्हा को बदल दिया गया था। जिसकी वजह से 3 दिनों तक विदाई नहीं हुई थी। 11 मार्च को शादी हुई और 14 मार्च को विदाई हुई। ससुराल पहुंचने के बाद से ही दूल्हे ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था।

      ये भी पढ़ें: Bihar News: 'प्रेम विवाह करने पर घर वाले जान से मारने की धमकी दे रहे हैं', युवती ने लगाई सुरक्षा गुहार

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+