‘Mango Contest’: मात्र 9 सेकंड में आम खाकर बनाया अनोखा रिकॉर्ड, विजेता आदर्श ने बताया कैसे?
Mango Contest In Bihar: आम का सीज़न चल रहा है, आम के ज़ायके से लेकर फल की प्रजातियों के लकर कई रोचक ख़बरे पढ़ने को मिल रही हैं। बहुत ही शौक से लोग आम के स्वाद का लुत्फ़ उठा रहे हैं। इसी क्रम में बिहार के वैशाली ज़िले में 'आम खाओ प्रतियोगिता' का आयोजन किया गया।
'आम खाओ प्रतियोगिता' में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 66 बच्चों ने भाग लिया। सभी बच्चों ने अपने अपने अंदाज़ में आम खाया, लेकिन इन सब बच्चों से कम समय में वैशाली जिला निवासी किसान रामवीर चौरसिया के बेचे आदर्श ने आम ख़ाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

आपको जानकार हैरानी होगी कि सिर्फ 9 सेकंड में आदर्श ने 200 ग्राम आम खा लिया। इसके साथ ही उन्होंने पूरे बिहार में सबसे कम वक्त में आम खाने का रिकॉर्ड अपने दर्ज करवा लिया है। आदर्श ने बताया कि स्कूल में उसके दोस्त ने 'आम खाओ प्रतियोगिता' के बारे में बताया था।
आदर्श जब घर लौटा तो उसने अपने पिता से 'आम खाओ प्रतियोगिता' का ज़िक्र किया, उन्होंने अपने बेटे को प्रतियोगिता में भाग लेने की इजाज़त दे दी। आदर्श के साथ और भी कई बच्चों ने आम खाने की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए बच्चों के पीछे छोड़ते हुए आदर्श पूरे बिहार में सबसे अव्वल आए। उन्होंने अपने परिवार के साथ-साथ पूरे जिले को गौरवांवित किया है। आदर्श ने कहा कि 200 ग्राम का आम हाथों में ही आते ही काउंटडाउन शुरू हुआ मैंने मांत्र 9 सेकंड में ही आम खा लिया। मुझे प्रथम पुरस्कार से नवाज़ा गया।
ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह से बच्चों के बीच प्रतियोगिता होती रहनी चाहिए। इससे बच्चों में उत्सुकता होती है और उनके अंदर प्रतियोगिताओं में भाग लेने की ललक पैदा होती है। इसी तरह जीत दर्ज करते हुए बच्चे भविष्य में घर परिवार से लेकर विश्व तक नाम रोशन करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications