Bihar News: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की हत्या, एक भांजा और बहन भी घायल, क्या है विवाद

Nityanand Rai News: बिहार से सबसे बड़ी खबर आ रही है। बिहार के नवगछिया में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की गोली मारकर हत्या कर दी है। नित्यानंद राय के दो भांजों के बीच गोलीबारी की वारदात सामने आई है। इस हादसे में एक भांजा और बहन भी घायल हैं।

कहा जा रहा है कि आपसी विवाद में नित्यानंद राय के दो भांजों जयजीत यादव और विकल यादव में गोलीबारी हुई थी। इस गोलीबारी में विकल यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जयजीत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसी गोलीबारी में नित्यानंद राय की बहन को भी गोली लगी है और वह गंभीर हालात में हैं।

Nityanand Rai

नित्यानंद राय के दोनों भांजों में क्यों हुई गोलीबारी?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नित्यानंद राय के दोनों भांजों में गोलीबारी जमीन को लेकर विवाद की वजह से हुई है। जयजीत यादव की पत्नी ने कहा है कि, दोनों दोनों भाइयों के बीच पिछले एक साल से जमीन को लेकर विवाद था। जिसकी वजह से ये हादसा हुआ। जयजीत यादव की फिलहाल हालत नाजुक बनी हुई है।

नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार के मताबिक दोनों भाइयों के बीच नल को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों भाइयों में लगभग 3 राउंड फायरिंग हुई। मृतक को एक गोली लगी है जयजीत को 2 बुलेट लगी है।

चश्मदीद ने बताया कैसा था हाल?

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक चश्मदीद ने बताया, ''सुबह साढे 6 बजे की बात है, जब जयजीत को पानी देने वाले नौकर ने बर्तन में हथेली डुबोकर पानी दिया। इसी को लेकर बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि घर के अंदर से विकल पिस्टल ले आया और जयजीत के मुंह पर निशाना साधकर फायर दिया। गोली जयजीत के जबड़े के आरपार हो गई थी। इसके बाद जयजीत किसी तरह से उठ गया औकर विकल से बंदूक छीनकर पास जाकर गोली मार दी। जिससे विकल की मौके पर ही मौत हो गई। उसे अस्पताल से जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल जयजीत की हालत गंभीर है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+