बिहार: 'गैरेज में हथियार की फैक्ट्री' 21 वर्षीय युवक बनाता था एक से बढ़कर एक हथियार

पुलिस ने हथियार बनाने वाले सामान के साथ-साथ अवैध आर्म्स फ़ैक्ट्री से एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल भी ज़ब्त किया है। पुलिस ने आर्म्स फैक्ट्री का संचालन करने वाल 48 वर्षीय शैलेश कुमार (नयागांव बद्दीपाड़ा इस्ट कालोनी निवासी)..

मुंगेर, 25 अगस्त 2022। बिहार के मुंगेर ज़िला में अवैध हथियारों का कोराबार धडल्ले से किया जाता है। बिहार के लोग तो मुंगेर को गन फैक्ट्री के नाम की संज्ञा तक देते हैं। ताज़ा मामला मुंगेर के जमालपुर थाना क्षेत्र का है, जहां हथियारों की अवैध फैक्ट्री संचालित हो रही थी। पुलिस ने (इस्ट कॉलोनी थाना) डीडी तुलसी रोड टुन्ना गैरेज से अवैध आर्म्स फैक्ट्री का उद्भेदन किया। पुलिस को गैरेज में छापेमारी के दौरान पांच अर्द्धनिर्मित पिस्तौल, लेथ मशीन, ड्रील मशीन और बेस मशीन सहित काफी तादाद में हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान भी बरामद किया है।

एक महीने से बना रहा था अवैध हथियार

एक महीने से बना रहा था अवैध हथियार

पुलिस ने हथियार बनाने वाले सामान के साथ-साथ अवैध आर्म्स फ़ैक्ट्री से एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल भी ज़ब्त किया है। पुलिस ने आर्म्स फैक्ट्री का संचालन करने वाल 48 वर्षीय शैलेश कुमार (नयागांव बद्दीपाड़ा इस्ट कालोनी निवासी) और हथियार बनाने वाले कारीगर मोहम्मद नोमान को गिरफ़्तार किया है। गौरतलब है कि 21 वर्षीय मोहम्मद नोमान भागलपुर जिला के दहरपुर (गोराडीह थाना क्षेत्र) का रहने वाला है। दोनों आरोपी ने पिछले एक महीने से आर्म्स मेकिंग का काम कर रहे थे।

संयुक्त टीम गठित कर हुई कार्रवाई

संयुक्त टीम गठित कर हुई कार्रवाई

पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया की उन लोगों ने लेथ के स्थापित कर हथियार बनाने के काम क़रीब एक महीने पहले शुरू किया। आर्म्स फ़ैक्ट्री मामले की जानकारी देते हुए नंदजी प्रसाद (सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी) ने अवैध आर्म्स फ़ैक्ट्री के संचालन की गुप्त सूचना एसपी को मिली थी। एसपी के निर्देश पर सूचना मिलने के तुरंत बाद ही कार्रवाई के लिए संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम में इस्ट कालोनी थानाध्यक्ष विजय कुमार यादवेंदु, जमालपुर थाना प्रभारी सर्वजीत कुमार और जिला सूचना इकाई के लोगों ने छापेमारी की।

हथियार बनाते हुए दो लोग गिरफ़्तार

हथियार बनाते हुए दो लोग गिरफ़्तार

बुधवार की सुबह संयुक्त टीम ने टुन्ना गैरेज (इस्टकालोनी थाना क्षेत्र) डीडी तुलसी रोड में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने गैराज मालिक शैलेश कुमार और कारीगर मोहम्मद नोमान को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी उस वक्त हथियार बनाने में व्यस्त थे। छापेमारी के दौरान काफी मात्रा में हथियार बनाने में प्रयुक्त होने वाले उपकरण भी पुलिस को मिले। इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत नया रामनगर थाना में कांड संख्या 66/22 मामला दर्ज किया गया है। वहीं आरोपी संचालक और कारीगर को जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें: बिहार: पहले होगा चेहरा स्कैन, फिर होगा मतदान, चुनाव आयोग करने जा रहा नया प्रयोग, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+