IND vs PAK मैच के बाद Bihar में बवाल: आतिशबाजी को लेकर भिड़े दो गुट, कई थानों की फोर्स मौजूद

पाकिस्तान पर भारत की ताबड़तोड़ जीत के बाद जश्न मनाने को लेकर बिहार में बवाल हो गया है। ताजा मिली जानकारी के अनुसार, पटाखा फोड़ने को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई है। मामले की गंभीरता को समझते हुए कई थानों की फोर्स समेत भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

बता दें कि पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी गुजरी रोड का है। बताया जा रहा है कि भारत की पाकिस्तान पर शानदार जीत के बाद जब कुछ युवक सड़क पर जश्न मनाने के दौरान आतिशबाजी करने लगे, तभी आतिशबाजी का विरोध करने पर दो गुटों के बीच झड़प हो गई।

Two groups clashed over fireworks in Bihar after IND vs PAK match

वहीं विवाद की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर कई थानों की पुलिस के साथ-साथ भारी संख्या में पुलिस बल भी पहुंची। इस दौरान नगर एएसपी अवधेश दीक्षित भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद मामले को शांत किया गया। एएसपी ने बताया कि गुदरी इलाके में मैच खत्म होने के बाद 2 पड़ोसियों में पटाखा को लेकर विवाद हुआ था, जिसको कुछ लोगों द्वारा सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई। दोनो पक्षों को समझा बुझा कर मामला शांत करवा दिया गया है।

साथ ही एएसपी ने चेतावनी देते हुए सख्त लहजे से कहा कि अगर कोई भी अफवाह फैलाने की कोशिश करता है, तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही साथ विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल की भी तैनाती की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+