Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Munna Bhai MBBS मूवी जैसे ही नकल कर रहे थे शातिर, JEE मेन परीक्षा के दौरान हुए गिरफ्तार

Munna Bhai MBBS फिल्म में जिस तरह अभिनेता संजय दत्त फ़र्ज़ी तरीक़े से परीक्षा देकर पास हो गए थे। ठीक वैसा ही एक मामला बिहार के गोपालगंज जिले से सामने आया है। पुलिस ने शातिरों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

Two fake candidate was giving JEE mains exam in Gopalganj as like Munna Bhai MBBS Movie


Munna Bhai MBBS फिल्म ज्यादातर लोगों ने देखी होगी,जिसमें अभिनेता संजय दत्त परीक्षा में नकल कर मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेकर डॉक्टर बन जाते हैं। ठीक इसी तरह का मामला बिहार के गोपालगंज जिले से सामने आया है, जहां घोष मोड़ कॉलेज रोड (नगर थाना क्षेत्र) के पास परीक्षा केंद्र में फ़र्ज़ी अभ्यर्थी दूसरे के नाम पर परीक्षा दे रहा था। पुलिस ने जेईई मेन की परीक्षा दे रहे दो फ़र्जी अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनो में से एक जहानाबाद और एक पटना का रहने वाला है।

फ़र्ज़ी परीक्षार्थियों की पहचान रवि मिश्रा और मनोज कुमार के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों शातिरों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जेइइ मेन 2023 सत्र एक की परीक्षा संचालित की गई थी। परीक्षा के छठे दिन दो शातिर दूसरे के बदले परीक्षा दे रहे थे। माता जी ज्वेलर्स (बेगुसराय) के ऋषव राज सोनार पट्टी निवासी के नाम पर एक शातिर परीक्षा दे रहा था। वहीं दूसरा शातिर आर्यन आर्या बेली रोड (पटना) निवासी के नाम पर परीक्षा दे रहा था।

परीक्षा के दौरान केंद्र अधीक्षक को दोनों पर शक हुआ, जब उन्होंने शातिरों से पूछताछ की तो फ़र्ज़ीवाड़े का खुलासा हुआ। दोनों परीक्षार्थी फर्जी तरीक़े से परीक्षा दे रहे थे। केंद्र अधीक्षक ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने आशंका ज़ाहिर करते हुए कहा कि यह दोनों शातिर सॉल्वर गैंग के सदस्य हो सकते हैं। यह गैंगे ठेका लेकर दूसरे के नाम पर फ़र्ज़ी तरीक़े से मुन्ना भाई की तरह परीक्षा दिलवाते हैं। पुलिस हर पहलु से जांच कर रही है, जल्द ही सॉल्वर गैंग का भी खुलासा होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: Purnia Bridge Collapse: बिहार के पूर्णिया ज़िले में गिरा 'भ्रष्टाचार का पुल’, 3 मज़दूर ज़ख्मी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+