Patna News: एक ज़मीन के दो दावेदार, विवाद में चलीं कई राउंड गोलियां, घटनास्थल से बरामद हुई ये चीज़
Patna News: बिहार में बदमाशों के हौसले दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं, अब तो राजधानी पटना में भी खुलेआम गोलीबारी की ख़बर सामने आ रही है। ताज़ा मामला एकता विहार कॉलोनी, फुलवारीशरीफ का है, जहां ज़मीन विवाद में जमकर फ़ायरिंग हुई।
चश्मदीदों की मानें तो रविवार की रात दस राउंड गोलियां चलाईं गईं। मामले की सूचना पर फुलवारी शरीफ थाना पुलिस मौक़े पर पहुंची और हालतों का ज़ायज़ा लेते हुए कार्रवाई में जुट गई है। मिलि जानकारी के मुताबिक डेढ़ कट्ठा ज़मीन को लेकर विवाद हुआ है।

भीखाचक चितकोहरा के रहने वाले अखिलेश कुमार की मानें तो एकता नगर में डेढ कट्ठा जमीन उनकी है। रविवार को वह लोग बाउंड्री करवा रह थे। रात करीब 9 बजे 10 से 15 की तादाद में बाइक सवार कुछ बदमाश पहुंचे, बाउंड्री तोड़ने लगे।
बाउंड्री तोड़ने का विरोध करने पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे, करीब 10 राउंड फ़ायरिंग की और गाली गालौज़ करने लगे। पुलिस को इस पूरे वारदात की ख़बर दी गई, मौक़े पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो वहां से चार खोखा बरामद किया।
अखिलेश कुमार ने आरोप फुलवारी नगर परिषद के एक पार्षद प्रतिनिधि और 14 लोगों पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दस लाख रुपये रंगदारी मांगते हुए कहा कि रुपये दो तब ज़मीन पर कोई काम करने देंगे। वहीं पुलिस अधिकारियों ने भी मामले में संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरु कर दी है।
बिक्रम सिहाग (एएसपी, फुलवारी शरीफ) ने कहा कि एक प्लॉट (ज़मीन) पर दो लोग दावेदारी कर रहे हैं। एक पक्ष ने दिन में चुपके बाउंड्री कर ली, वहीं दूसरे पक्ष ने रात में जाकर बाउंड्री तोड़ दी। ज़मीन विवाद से जुड़ा मामला है, रंगदारी का नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications