Bihar Chhath News: ‘कहीं खुशी, कहीं ग़म’, पटना में 3 और भाजपुर में 5 बच्चे गहरे पानी में डूबे, 2 की मौत
Chhath News Today: बिहार में छठ को लेकर किसी ने खुशी मनाई, तो कहीं मातम पसरा रहा। बिहार के दो ज़िले भोजपुर और पटना से गुरुवार को दुखज खबर सामने आई, जहां दो परिवारों के बच्चे पानी में डूब गए। पहला मामला भोजपुर जिला के अंधारी गांव का है, जहां संतोष सोनी के परिवार के लोग छठ पर्व मनाने पहुंचे थे। इसी दौरान नहाते वक्त परिवार के 5 बच्चे सोन नदी में बह गए।
10 वर्षीय गोलू कुमार को डूबने से बचाने के लिए उसके चाचा के पुत्र पानी उतरे। वहीं अन्य बच्चे भी उसे बचाने के लिए पानी में उतरे लेकिन सभी बहते चले गए। चौरी थाना अध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि डूब रहे बच्चों मे ग्रामीणों ने गुड़िया और तनु को तो बचा लिया। वहीं छाया कुमारी और प्रिया कुमारी को नहीं बचा सके, उनके शव निकाले गए।

स्थानीय अधिकारी और कर्मचारी गोलू की तलाश करने में जुटे हुए हैं। वहीं इस हादसे के बाद स्थानीय नेता और गांव के लोगों ने शोकाकुल परिवार को संवेदना व्यक्त की और गोलू की तलाश कर रहे हैं। वहीं दूसरा मामला बिहार की राजधानी पटना का है, जहां मसौढ़ी ब्लॉक के पुनपुन नदी में नहाते वक्त 3 बच्चियां डूब गईं।
तीनों बच्चियां प्रतिमा कुमारी के साथ नहाने गई थी, इसी दौरान हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक औरंगाबाद के बत्सापुर निवासी रणधीर सिंह की बेटी शालू छठ पर्व मनाने के अपने मामा बबलू सिंह से मिलने लखनपर आई थी। शालू अपनी चचेरी बहन मेधा और मिशु कुमारी (प्रतिमा की बेटी) के साथ डूबने लगी।
स्थानीय लोगों की मदद से मेधा और मिशु को तो बचा लिया गया, लेकिन शालू का कुछ पता नहीं चला। राज्य आपदा प्रबंधन की टीम शालू की तलाश में जुटी हुई है। वहीं उप-मंडल अधिकारी, प्रखंड विकास अधिकारी सहित अन्य धिकारी बचाव कार्यों के लिए मौके पर मौजूद हैं। पुनपुन थानाध्यक्ष बेबी कुमारी ने बताया कि 3 लड़कियों में से 2 को बचा लिया गया है, वहीं एक की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications