Bihar Today: बिहार में आज से ट्रांसपोर्टर्स की अनिश्चितकालीन हड़ताल, स्कॉलरशिप के लिए आवेदन शुरू

Bihar Hindi News Today- 25 August 2025: बिहार की राजनीति (Political) में हलचल हो या गवर्नमेंट (Government) का कोई बड़ा फैसला। विकास कार्यों की बात हो या जनता से जुड़े अहम कार्यक्रम- बिहार टुडे में आपको सबसे पहले मिलेगा राज्य से जुड़ा हर बड़ा अपडेट। आइए जानते हैं आज 25 अगस्त को क्या-क्या होने वाला है।

ट्रांसपोर्टर्स की अनिश्चितकालीन हड़ताल
बिहार के ट्रांसपोर्टर 25 अगस्त यानी आज से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं। चालान और परमिट के मामले में परिवहन विभाग के 'मनमाने व्यवहार' का हवाला देते हुए, बिहार भर के निजी बस संचालकों और चालकों ने रविवार को 25 अगस्त से अनिश्चितकालीन राज्यव्यापी 'चक्का जाम' करने की धमकी दी।

today news hindi 25 august

विरोध प्रदर्शन से पहले, अखिल भारतीय सड़क परिवहन कर्मचारी महासंघ, बिहार के महासचिव राजकुमार झा और बिहार मोटर परिवहन महासंघ (बीएमटीएफ) के चंदन कुमार सिंह, सुधीर कुमार और मुन्ना कुमार सहित चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री और अन्य संबंधित अधिकारियों को अपनी मांगों के साथ एक ज्ञापन सौंपने का फैसला किया है।

बीएमटीएफ के मुख्य संरक्षक अमर पांडे ने कहा कि सरकार की नई नीतियां 'स्थानीय सर्विस इंडस्ट्री को बर्बाद कर रही हैं।' उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती है, तो 25 अगस्त को पूरे राज्य में अनिश्चितकालीन 'चक्का जाम' शुरू हो जाएगा। महासंघ ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी परिणाम के लिए राज्य सरकार 'पूरी तरह से जिम्मेदार' होगी।

नरकटिया में एनडीए का बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन
बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों का सिलसिला सभी राजनीतिक दलों ने जोर-शोर से शुरू कर दिया है। 25 अगस्त को मोतिहारी के नरकटिया विधानसभा क्षेत्र में एनडीए का बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाना है, जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

पूर्व शिक्षा मंत्री वीरेंद्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि 25 अगस्त को जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीलीप जयसवाल और पूर्व डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद सम्मेलन में शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा एनडीए से जुड़े अन्य घटक दलों के सभी बड़े नेता भी सम्मेलन में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे।

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
राज्य सरकार ने पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान कर दिया है। 25 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे और इसकी अंतिम तिथि 25 सितंबर तय की गई है। जिला शिक्षा कार्यालय, जहानाबाद की ओर से भी इसकी आधिकारिक सूचना जारी की जा चुकी है, जिससे छात्र लाभ उठा सकते हैं।

छात्रों को कैसे मिलेगा लाभ?
विभाग की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, अनुसूचित जाति व जनजाति प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री एससी-एसटी प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना, और मुख्यमंत्री पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति योजना 2024 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शैक्षणिक सत्र 2024-25 के तहत शुरू हो रही है। छात्र PMS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+