Bihar Today: विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

Bihar Hindi News Today- 13 August 2025: बिहार की राजनीति (Political) में हलचल हो या गवर्नमेंट (Government) का कोई बड़ा फैसला। विकास कार्यों की बात हो या जनता से जुड़े अहम कार्यक्रम- बिहार टुडे में आपको सबसे पहले मिलेगा राज्य से जुड़ा हर बड़ा अपडेट। आइए जानते हैं आज 13 अगस्त को क्या-क्या होने वाला है।

13 अगस्त को कांग्रेस की स्क्रीनिंग बैठक
विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक 13 और 14 अगस्त को पटना के सदाकत आश्रम में होगी। इन बैठकों में जिलावार संभावित प्रत्याशियों और मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा होगी।

Bihar News Today

कांग्रेस की इस बैठक में कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और अन्य पदाधिकारी शामिल रहेंगे। 13 अगस्त को 20 से ज्यादा जिलों के प्रत्याशियों के नामों पर विचार किया जाएगा।

BBOSE 10वीं एडमिट कार्ड सुधार की आखिरी तारीख
बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (BBOSE) ने दिसम्बर 2024 सत्र की 10वीं डमी एडमिट कार्ड में सुधार की अंतिम तिथि 13 अगस्त, 2025 तक बढ़ा दी है। एडमिट कार्ड bboseonline.bihar.gov.in पर उपलब्ध है, जिसे अध्ययन केंद्र के कोऑर्डिनेटर यूजर आईडी और पासवर्ड से डाउनलोड कर सकते हैं।

राजेंद्र पुल 13 अगस्त को रहेगा बंद
बेगूसराय और मोकामा के बीच स्थित राजेंद्र पुल पर मरम्मत का काम होने के कारण 12 अगस्त रात 10 बजे से 13 अगस्त सुबह 6 बजे तक यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। पूर्व मध्य रेलवे ने सड़क पर ढलाई के लिए यह रोक लगाई है और यात्रियों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है।

बिहार में भारी बारिश का अलर्ट
IMD ने 13 और 14 अगस्त को बिहार के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान समेत कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+