Bihar News: किराएदार से हुई झड़प, आरोपियों से वजह पूछने गया मकान मालिक तो मार दी गोली
Bihar News: बिहार में अपराधियों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं। ऐसा कोई दिन नहीं गुज़र रहा आपराधिक वारदात की खबर सामने नहीं आई हो। प्रदेश के किसी ना किसी ज़िले से हत्या लूट जैसी खबर सामने आ ही जाती है। ताज़ा मामला बिहार के आरा का है, जहां एक मुंशी की गोली मार दी गई।
नवादा थाना क्षेत्र के अनाईठ यादव मोहल्ला का यह पूरा मामला है। मिली जानकारी के मुताबिक 23 फरवरी की देर रात यह वारदात हुई है। 45 वर्षीय मुकेश कुमार के गर्दन में बाएं तरफ़ से गोली लगी थी। इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही मौत हो चुकी थी।

मृतक के भाई आलोक कुमार ने बताया कि मुकेश कुमार एक किराने की दुकान पर मुंशी का काम करता था। उसके मकान में करिया नाम का एक किराएदार है, जो कि मेसन (राजमिस्त्री) का काम करता है। वह सुबह घर से निकलता है और शाम को घर वापिस आता है।
शुक्रवार की देर शाम वह काम से लौटने के क्रम में परिवार के लिए दूध लाने जा रहा था। इसी दौरान कुछ लड़कों ने उसे कब्रिस्तान के पास घेर लिया और लड़की छेड़ने का आरोप लगाते हुए पिटाइ कर दी। घर आने पर उसने मुकेश को सारी बात बताई।
मुकेश इस पूरे मामले में पूछताछ करने के लिए रणधीर के घर गया, जहां वकील, पंकज और उसके साथी खाना खा रहे थे। मुकेश ने जब पिटाई की बात पूछी तो उन्होंने गोली चला दी। रणधीर के हाथों से चली गोली मुकेश को के गर्दन में लगी।
हादसा के बाद मुकेश को इलाज के लिए बाबू बाजार के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा गया।
परिचय कुमार (एसपी आरा) ने कहा कि सभी लोग एक ही टोला के रहने वाले हैं। आपसी विवाद में दो-तीन युवकों ने हथियारों से फ़ायरिंग की है। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications