Nalanda News:अपराधियों के हौसले बुलंद! लूट का विरोध करने पर बुज़ुर्ग महिला और 6 साल के मासूम की हत्या

Bihar Crime News Today: बिहार के नालंदा ज़िले से बुज़ुर्ग महिला और उसके 6 साल के पोते की गला घोटकर हत्या का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने बताया कि बेखौफ बदमाश दिनदिहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दे रहे थे। इसी दौरान बुज़ुर्ग महिला ने विरोध किया, तो बदमाशों ने उसका और उसके पोते की हत्या कर दी।

बेखौफ अपराधियों के बुलंद हौसले का मामला नालंदा ज़िले के करण बीघा गांव (परवलपुर थाना क्षेत्र) का है। ग्रामीणों ने बताया कि अपराधियों ने दिन में वारदात को अंजाम दिया है। शाम के वक्त वह जब टहलने निकले थे, तो देखा कि घर का दरवाज़ा खुला है। आवाज़ लगाई तो कोई भी बाहर नहीं निकला।

morale of criminals

Recommended Video

    अपराधियों के हौसले बुलंद! लूट का विरोध करने पर बुज़ुर्ग महिला और 6 साल के मासूम की हत्या

    घर के अंदर दाखिल हुआ तो पाया कि वहां सारा सामान बिखरा हुआ है। फंदे से बुजुर्ग महिला का शव लटका हुआ है और शरीर पर चोट के निशान हैं। वहीं देखा कि खाट पर उनका पोता फुन्नू कुमार का शव पड़ा हुआ है, देखन से लग रहा था कि जैसे किसी ने गला घोट कर मौत के घाट उतारा है।

    स्थानीय लोगों ने मामले की की सूचना दवा वयवसाई अंजन भाई पटेल (मृतक का बेटा) को दिया, वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

    ग्रामीणों का कहना है कि दोनों की हत्या लूटपाट का विरोध करने की वजह से हुई है। गांव के किसी व्यक्ति ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। घटना के वक्त बुज़ुर्ग महिला अपने पोते साथ घर पर अकेली थी। गर्मी की वजह से लोग दोपहर में घर से बाहर नहीं निकल रहे थे। इसी वजह से किसी को घटना की जानकारी नहीं मिल पाई।

    स्थानीय लोगों ने कहा कि घटना के दौरान कोई आवाज़ वगैरह नहीं हुई, उसलिए कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई। बुज़ुर्ग महिला की बहू भी अपने मायके गई हुई थी। इस हादसे के बाद ग्रामीणों में डर का माहौल है। मृतका की पहचान 62 वर्षीय मीना देवी (पति स्व. नंदू प्रसाद) के रूप में हुई है। वहीं 6 वर्षीय किशोर फोनू कुमार (पिता अंजन भाई पटेल) के तौर पर हुई है।

    इस पूरे मामले में हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने कहा कि पहली नज़र में यह हत्या का मामला लग रहा है। सभी पहलु पर बारीकी से जांच की जा रही है। डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम की मदद से भी तफ्तीश की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामला तो हत्या का लग रहा है, फंदे से लटकाकर डायवर्ट करने की कोशिश है। फिल्हाल जांच की जा रही है, जांच के बाद ही साफ तौर पर बताया जा सकता है। अभी साफ बता पाना मुश्किल है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+