Bihar News: 'अजब इश्क, गज़ब कारनामा', घर से भागकर प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी और अब...
Bihar Love Affair News: इश्क में इसान सही और ग़लत के फ़ैसले नहीं कर पाता है, जज़्बात में उठाए क़दम उन्हें ही भारी लगने लगते हैं। कुछ ऐसा ही मामला बिहार के नालंदा ज़िले से सामने आया है। जहां बिहार शरीफ के एक प्रेमी युगल ने घर से भागकर शादी रचा ली। अब वह डर के साए में जी रहे हैं।
सिंगरहाट मोहल्ला (सोहसराय थाना क्षेत्र) से एक प्रेमी जोड़ा भाग गया। लड़की के घर वालों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रेमी जोड़े को बरामद कर लिया। दोनों बालिग़ थे। उन्होंने बयान दिया कि साथ जिएंगे, साथ मरेंगे। कोर्ट में शादी रचाने की भी बात कही।

इन सारे मामलों के बीच अब प्रेमी जोड़े ने अब सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर अपनी जान को ख़तरा बताया है। लड़की ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके परिजन लड़का पक्ष के लोगों को काफ़ी परेशान कर रहे हैं।
हम लोगों ने अपनी मर्ज़ी से शादी रचाई है। अगर हम लोग खुदकुशी करते हैं तो इसके ज़िम्मेदार मेरे परिवार के लोग होंगे। वहीं प्रेमी युवक का कहना है कि मेरे परिवार वालों को धमकी मिल रही है। मेरे पिता की जान भी जा सकती है।
प्रेमी जोड़े के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक सिंगरहाट के रहने वाले धीरेंद्र कुमार के 22 वर्षीय बेटे कुंदन कुमार का मोहल्ले के ही रहने वाले अनिल कुमार की 19 वर्षीय बेटी आकांक्षा कुमारी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिछले 4 सालों से दोनों के बीच संबंध था। प्रेमी जोड़े ने दिसंबर महीने में भागकर शादी रचा ली थी।
प्रेमी जोड़े ने वीडियो वायरल कर जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। लड़की का कहना है कि मेरे ससुराल के लोगों और हम दोनों को काफी परेशान किया जा रहा है। हम लोगों की मदद करने की कृपा की जाए।
इस पूरे मामले में सोहसराय थाना अध्यक्ष का कहना है कि इस मामला संज्ञान में हैं। वह दोनो बालिग हैं, इसलिए कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। जब वह लोग घर से भागे थे तो लड़की पक्ष के लोगों ने शिकायत दर्ज करवाई थी।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications