गम में तब्दील हुई शादी की खुशी, जश्न के बजाय पसरा मातम, पूजा के दौरान हुआ हादसा

बिहार के सीवान ज़िला से एक बहुत दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां शादी की खुशी गम में तब्दील हो गई।

सीवान, 9 जून 2022। बिहार के सीवान ज़िला से एक बहुत दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां शादी की खुशी गम में तब्दील हो गई। जश्न के बजाय मातम पसर गया। भागड़ गांव मे शादी समारोह के दौरान छत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जिसमें एक 12 वर्षीय बच्ची और एक महिला थी।

पूजा के दौरान टूटी छत की दीवार

पूजा के दौरान टूटी छत की दीवार

सीवान के सीसवन थाना क्षेत्र में नंदकिशोर यादव के यहां शादी का मंडप सजा हुआ था। बारात आने के बाद घर में पूजा का कार्यक्रम चल रहा था। पूजा के दौरान ही छत की दीवार टूट गई जिसकी वजह से छत भी गिर गया। छत गिरने से छत पर मौजूद लोग भी नीचे गिर गए। हादसे में मौक़े पर ही एक बच्ची औऱ महिला की मौत हो गई। वहीं 25 से ज्यादा लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर है। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गम में तब्दील हुई शादी की खुशी

गम में तब्दील हुई शादी की खुशी

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में शादी का जश्न चल रहा था, पूजा कार्यक्रम के दौरान छत गिरने से शादी का ज्शन गम के माहौल में तब्दील हो गया। छत के गिरने से मौक़े पर ही दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन मे सभी घायलों को उपचार के लिए सीवान के सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान डाक्टरों ने क़रीब 6 लोगों की स्थिति नाजुक बताते हुए पटना रेफ़ कर दिया। सामान्य रूप से घायलों का इलाज सदर अस्पताल में ही चल रहा है।

सदर अस्पताल में अचानक बढ़ गई भीड़

सदर अस्पताल में अचानक बढ़ गई भीड़

सीवान सदर एसडीपीओ जितेंद्र पाण्डेय घटना की सूचना मिलते ही सदर अस्पताल में पहुंचे। घायलों का हालचाल जानने के बाद चिकित्सको को सही से इलाज करने का निर्देश भी दिया। वहीं घायलों के इलाज के लिए अस्पताल के डॉक्टर मुस्तैदी से लग रहे। दो दर्जन से ज्यादा घायलों को एक साथ इलाज के लिए लाने पर सदर अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। अचानक भीड़ बढने से लोगों को समझ ही नहीं आया कि आखिर इतना बड़ा हादसा कैसे हो गया।

ये भी पढ़ें: बिहार से पलायन रोकने के लिए नीतीश सरकार की एक और पहल, प्रदेश में ही युवाओं को मिलेगा रोज़गार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+