'Tejashwi Yadav की पत्नी वोटर कैसे बनीं', गिरिराज सिंह के दावे के बाद बिहार में सियासी भूचाल
Tejashwi Yadav wife voter ID controversy: बिहार की राजनीति में एक बार फिर नया विवाद खड़ा हो गया है, और इस बार केंद्र में हैं तेजस्वी यादव की पत्नी। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा है कि तेजस्वी यादव की पत्नी का वोटर कार्ड कैसे बना, इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि नाम बदलकर पहचान छिपाने की कोशिश की गई और पूछा कि क्या वोटर आईडी नागरिकता प्रमाणपत्र के आधार पर जारी की गई थी?
गिरिराज सिंह के इस बयान ने न सिर्फ़ राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है, बल्कि अब यह मामला निजता, धर्म और पहचान जैसे संवेदनशील मुद्दों से भी जुड़ गया है।

गिरिराज सिंह का गंभीर आरोप
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि, तेजस्वी यादव खुद को समाजवादी कहते हैं, लेकिन यह किस तरह की पाखंड है? उन्होंने अपनी पत्नी का नाम क्यों बदला? अगर वह ईसाई थीं, तो रहने दीजिए, उसमें क्या समस्या है? क्या ईसाई होना कोई अपराध है? लेकिन नाम बदलना क्यों पड़ा? इसलिए मैं कहता हूं कि तेजस्वी यादव की पत्नी का नाम जो मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) में दर्ज है, उसकी जांच होनी चाहिए। वह मतदाता कैसे बनीं? क्या उनके पास नागरिकता प्रमाणपत्र के आधार पर वोटर आईडी बना?
मेरी पत्नी को भी वोट डालना मुश्किल होगा- तेजस्वी
बता दें कि, बिहार में जारी वोटर आईडी विवाद के बीच तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद तेजस्वी का गुस्सा सातवें आसमान पर नजर आया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था, जिस तरह से मेरी पत्नी की नागरिकता और पहचान पर सवाल उठाए जा रहे हैं, लगता है आने वाले समय में उन्हें भी वोट डालने का अधिकार नहीं मिलेगा! तेजस्वी ने इस पूरे विवाद को राजनीतिक साजिश बताया और कहा कि कुछ ताकतें जानबूझकर उनके परिवार को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं।
ये भी पढ़ें Video: जहां हादसे का शिकार हुआ था Tejashwi का काफिला, वहां नेता जी करने लगे पूजा! क्या है पूरा मामला?
'भारतीय मुसलमान दुनिया में सबसे ज्यादा सुरक्षित'
देश में घुसपैठियों को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बड़ा बयान देते हुए न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया, बल्कि राजनीतिक मंशा पर भी निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि भारत में मुसलमान सबसे सुरक्षित हैं, लेकिन कुछ लोग देशविरोधी ताकतों को समर्थन देकर राष्ट्र की एकता और अखंडता से खिलवाड़ कर रहे हैं। गिरिराज सिंह ने कहा, भारतीय मुसलमान दुनिया में सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं। लेकिन जो लोग घुसपैठियों को संरक्षण दे रहे हैं, वे देश के साथ गद्दारी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें Bihar Election 2025: चुनाव से पहले ही Tejashwi Yadav मीडिया पर भड़के, RJD लीडर ने प्रेस को दी सुधरने की धमकी
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications