Video: जहां हादसे का शिकार हुआ था Tejashwi का काफिला, वहां नेता जी करने लगे पूजा! क्या है पूरा मामला?
Tejashwi Yadav Accident: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शनिवार (7 मई) सुबह एक भीषण सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए, जब उनके काफिले की दो गाड़ियां वैशाली जिले के गोराौल क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गईं। हादसा उस वक्त हुआ जब तेजस्वी यादव मधेपुरा में एक राजनीतिक रैली से लौटते हुए पटना की ओर जा रहे थे। राहत की बात यह रही कि टक्कर तेजस्वी यादव की निजी गाड़ी से कुछ मीटर दूर हुई, जिससे वे पूरी तरह सुरक्षित बच गए। हालांकि इस दुर्घटना में उनके तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। इस हादसे के बाद एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है। घटना स्थल पर अब लोग पूजा-पाठ करते नज़र आ रहे हैं। दुर्घटना वाली जगह पर स्थानीय नेता अगरबत्तियां जलाकर सड़क की 'पूजा' कर रहे हैं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
तेजस्वी समर्थकों की अनोखी श्रद्धा
बता दें कि हादसे वाली जगह पर स्थानीय आरजेडी नेताओं और समर्थकों ने सड़क की 'पूजा' शुरू कर दी है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक समर्थक सड़क पर अगरबत्ती जलाकर श्रद्धा भाव से उसे दिखा रहा है और कह रहा है, 'भगवान ने हमारे तेजस्वी जी को बचा लिया, ईश्वर उन्हें लंबी उम्र दें।' इसके बाद वह सड़क को दंडवत होकर प्रणाम करता है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। लोग मीम्स और मजेदार टिप्पणियों के ज़रिए अपनी बात रख रहे हैं।

तेजस्वी समर्थकों की भक्ति देख लोग हैरान
- वहीं वायरल हो रहे वीडियो पर लोग मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'अगर पार्टी से टिकट चाहिए तो जनता की सेवा करो, उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहो। केवल दिखावे और नौटंकी से कुछ हासिल नहीं होने वाला, भाई।'
- एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'इनको लगता है । विधानसभा का टिकट मिल जाएगा । एक्टिंग मोदी जी से सीखो उसके बाद मैदान में आओ।'
- एक यूजर ने लिखा कि, 'समाज में उनका नाम रौशन हो उसके लिए लोग पहले सामाजिक और अच्छे कार्य करते थे जिससे लोगों में उनका नाम होता था । आज अच्छे कार्य की जगह कुछ लोग बेवकूफी करते है। आगे क्या लिखूं आप सभी समझदार हैं।'
कैसे हुआ हादसा?
बता दें कि, तेजस्वी यादव शनिवार (7 मई) को मधेपुरा में एक राजनीतिक रैली से लौटते हुए पटना की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनके काफिले की दो गाड़ियां वैशाली जिले के गोराौल क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गईं। घटना रात करीब 12:30 बजे पटना-मुजफ्फरपुर हाईवे पर हुई, जब काफिला चाय पीने के लिए कुछ देर के लिए रुका था। तेजस्वी यादव उस समय अपनी गाड़ी से कुछ ही मीटर की दूरी पर चाय पी रहे थे। तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने उनके सुरक्षा कर्मियों की खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में उनके तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद तेजस्वी यादव खुद अस्पताल पहुंचकर अपने सुरक्षाकर्मियों से मिले और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। हादसे के बाद ट्रक चालक को स्थानीय पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया, और ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ट्रक चालक तेज रफ्तार में था या नींद में था, लेकिन वास्तविक कारण जानने के लिए जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें Khan Sir ने खोला गुपचुप तरीक़े से शादी रचाने का राज़, Tejashwi Yadav को बताया किसका मॉडल कॉपी किया?












Click it and Unblock the Notifications