Bihar Election 2025: चुनाव से पहले ही Tejashwi Yadav मीडिया पर भड़के, RJD लीडर ने प्रेस को दी सुधरने की धमकी
Tejashwi Yadav On Media: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और अभी विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव की मीडिया से शिकायत एक बार फिर शुरू हो गई है। उन्होंने बिहार के अखबारों और मीडिया पर हमला बोलते हुए कहा कि आज विपक्ष के नेताओं को सही जगह नहीं दी जाती है। लालू यादव और राबड़ी देवी के मुख्यमंत्री रहते हुए छोटी से छोटी अपराध की घटना को जंगलराज बताकर पहले पेज पर छापा जाता था। आज विपक्षी दलों की आवाज को जगह नहीं दी जाती है। उन्होंने चेतावनी वाले अंदाज में कहा कि अभी भी मौका है, आप लोग (मीडिया चैनल और अखबार) सुधर जाएं। बिहार में अखबार निकालना मुश्किल हो जाएगा।
तेजस्वी यादव ने इस भाषण का एक क्लिप सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। उन्होंने कहा, 'सरकार के मुखपत्र बन गए हैं मीडिया और अखबार! सत्ता के सामने नतमस्तक हो चुकी मीडिया से सच्चाई की अपेक्षा नहीं की जा सकती!'

यह भी पढ़ें: Bihar Voter: '15-20% लोग वोटर लिस्ट से छूट सकते हैं', ओवैसी का दावा, तेजस्वी बोले- चुनाव आयोग ही कन्फ्यूज है
बिहार चुनाव 2025 से पहले मीडिया पर भड़के Tejashwi Yadav
बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों की यात्राएं कर रहे हैं। वह नीतीश कुमार और बीजेपी पर जोरदार हमला बोलते नजर आते हैं। अब मीडिया पर हमले का उनका वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा, 'कुछ मीडिया के लोग जो हैं... कुछ ठीक हैं, लेकिन कुछ का काम टीटीएम करने का है। ताबड़तोड़ तेल मालिश करना है। आप लोग एजेंडा सेट करते हैं। प्रोपगैंडा फैलाते हैं। ऐसे लोगों ने बिहार को और देश को बर्बाद कर दिया है।'
इसके बाद उन्होंने कहा कि आप लोग समझ लीजिए, अभी भी समय है। आप लोग के लिए अखबार निकालना मुश्किल हो जाएगा। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि आज विपक्ष की आवाज को दबाया जाता है। आप लोग कायर हो गए हैं। बिहार में अपराध बढ़ रहे हैं और इन कायरों की हिम्मत नहीं है कि पहले पन्ने पर छापें।
यह भी पढ़ें: Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव पहले 'INDIA गठबंधन' को झटका, बिगड़ सकता है Tejashwi का सियासी समीकरण
नीतीश कुमार के बजाय मीडिया से क्यों लड़ने लगे तेजस्वी?
तेजस्वी यादव अब तक पीएम नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार पर हमलावर रहते हैं। इस बार उन्होंने मीडिया के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि विपक्षी नेताओं ने चुनावी हार और अपनी पार्टी के प्रदर्शन का ठीकरा मीडिया पर फोड़ा हो। इससे पहले अखिलेश यादव से लेकर ममता बनर्जी तक मीडिया पर सत्ता पक्ष की ओर झुके होने का आरोप लगाते रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications