पत्नी राजश्री का हुआ चटपटा खाने का मन तो तेजस्वी ने घर बुलाया चाटवाला, सारे परिवार ने लिया आनंद

पटना, 22 दिसंबर: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने हाल ही में शादी की है। इन दिनों वो पत्नी राजश्री के साथ पटना में ही हैं। इन दिनों राजश्री की एक के बाद एक रस्मों को पूरी करते हुए तस्वीरें सामने आ रही हैं। इस बीच नई बहू का मन चाट खाने का हुआ तो बिहार से सबसे बड़े रजनीतिक परिवार ने घर पर ही उनके लिए चाट वाले को बुलवा दिया। मंगलवार को राजश्री के चाट खाने की ख्वाहिश का इजहार करने के बाद तेजस्वी की मां राबड़ी के आवास के अंदर ही चाट वाले को बुलाया गया। जिसके बाद सारे परिवार ने चाट का आनंद लिया।

राजश्री ने जताई थी चाट खाने की इच्छा

राजश्री ने जताई थी चाट खाने की इच्छा

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक तेजश्वी यादव की पत्नी राजश्री ने चाट खाने की इच्छा जताई थी। जिसके बाद एक चाट विक्रेता 'मुकेश चाट भंडार' को घर बुलाया गया, जो खुशी- खुशी विवाहित जोड़े को चाट खिलाने पूर्व सीएम के घर पहुंचा। चाट वाले ने बताया कि पूरे परिवार ने उनकी चाट की तारीफ की और काफी अच्छा बर्ताव किया।

राजश्री-तेजस्वी समेत पूरे परिवार ने खाई चाट

राजश्री-तेजस्वी समेत पूरे परिवार ने खाई चाट

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर मुकेश चाट भंडार से तेजस्वी यादव, राजश्री और लालू यादव परिवार के बाकी सदस्यों ने चाट और गोलगप्पे खाए। बताया गया है कि राजश्री ने पहली बार बिहार की स्पेशल चाट पापड़ी और गोल गप्पे खाए, जो उनको काफी पसंद भी आई। राबड़ी देवी के आवास में चाट वेंडर के जाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही हैं।

 कुल 15 प्लेट चाट खिलाई

कुल 15 प्लेट चाट खिलाई

चाट का ठेला लगाने वाले मुकेश कुार ने बताया कि वो पहले भी लालू यादव परिवार को चाट खिला चुके हैं। उन्होंने कहा कि जब भी कभी राबड़ी देवी के आवास में जाकर चाट खिलाने का मौका मिलता है मुझे बहुत अच्छा लगता है। तेजस्वी खुद चाट खाने के शौकीन हैं। कई बार तेजस्वी यादव को चुनाव कार्यक्रमों में भी चाट खाते देखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+