'जो लड़ता है वही जीतता है', मोदी सरनेम केस में सजा रोक के बाद राहुल गांधी के समर्थन में बोले तेजस्वी यादव
मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी की सजा पर रोक के बाद बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि जो लड़ता है वही जीतता है।
मोदी सरनेम मानहानि मामले में राहुल गांधी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट के रोक लगाए जाने पर बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कल के दिन को ऐतिहासिक बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि जो लड़ता है वही जीतता है।
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि कल एक ऐतिहासिक दिन था। हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं। सिर्फ राहुल गांधी ही नहीं बल्कि सभी विपक्षी नेता हैं। किसी न किसी तरह से परेशान किया जा रहा है। लेकिन जो लड़ता है वही जीतता है।

इस पर केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने पलटवार करते हुए कहा कि कहां लड़ना है और किससे लड़ना है। SC ने अभी रोक लगा दी है। उन्होंने (राहुल गांधी) गाली दी है। पिछड़ा समुदाय और फिर वो रहने का आनंद ले रहे हैं। ये शर्मनाक बात है। आपने (राहुल गांधी) पिछड़े समुदाय के साथ दुर्व्यवहार किया है और आपको इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
वहीं, कल राहुल गांधी राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मुलाकात करने पहुंचे थे। इसके साथ ही कल फैसले के बाद तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का राहुल गांधी के संदर्भ में लिया गया फैसला स्वागत योग्य है। अगर बीजेपी के दुष्प्रचारी एवं कॉम्प्रोमाइज्ड तंत्र को ये झटका नहीं लगता तो कई और विपक्षी नेताओं को इन साजिशों और षडयंत्रों के तहत विधायिका से बाहर रखने की जालसाजी जारी रहती। सत्यमेव जयते।
बता दें कि सूरत की निचली अदालत ने राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद उनकी लोकसभा की सदस्यता भी रद्द कर दी गई। लेकिन, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केरल की वायनाड लोकसभा सीट से सांसद रहे राहुल गांधी के लिए संसद के दरवाजे एक बार फिर खुल गए हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरनेम मामले में सजा पर रोक लगाई है, जिसके बाद अब सुप्रीम कोर्ट में इसकी सुनवाई होगी। अगर सुप्रीम कोर्ट भी राहुल को इस मामले में दो साल की सुनाता है तो राहुल गांधी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। लेकिन, कोर्ट की सुनवाई कब तक होती है और सुप्रीम कोर्ट का फैसला कब तक आएगा ये देखने वाली बात होगी। क्योकि अगर कोर्ट का फैसला चुनाव के बाद आता है तो ऐसे में राहुल गांधी लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications