RJD Political Update: क्या लालू यादव के खास जगदानंद सिंह देंगे पार्टी से इस्तीफा,जानिए क्यों तेज़ हुई चर्चा ?
RJD Political Update: राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह दिल्ली जाने के लिए राजधानी एक्सप्रेस से गुरुवार को निकले थे लेकिन वापस लौट गए। शुक्रवार को जगदानंद सिंह और लालू प्रसाद यादव के बीच अहम बैठक होने वाली थी।
RJD Political Update: बिहार में राजद और जदयू ने एक साथ आकर महागठबंधन की सरकार तो बना ली लेकिन नेताओं के बीच मतभेद अभी भी जारी है। यही वजह की महागठबंधन सरकार में मुख्य किरदार निभाने वाली राष्ट्रीय जनता जल में शीत युद्ध शुरू हो चुका है। ग़ौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव 10 अक्टूबर को 12वीं बार अधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाएंगे। इससे पहले ही सियासी गलियारों में राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के इस्तीफ़े की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

RJD सुप्रीमो के साथ होने वाली थी बैठक
राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह दिल्ली जाने के लिए राजधानी एक्सप्रेस से गुरुवार को निकले थे लेकिन वापस लौट गए। शुक्रवार को जगदानंद सिंह और लालू प्रसाद यादव के बीच अहम बैठक होने वाली थी। लेकिन राजद बिहार अध्यक्ष जगदानंद सिंह पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर ही उतर गए। लालू प्रसाद यादव से मुलाक़ात कर जगदानंद सिंह क्या झटका देंगे, इस पर सब नेताओं की निगाहें टिकी हुई हैं। राजद में बदल रहे समीकरण को देखते दोनों दिग्गज नेताओं की बैठक होने वाली थी।

'दिल्ली रवाना हुए लेकिन बीच रास्ते से लौटे वापस'
आरजेडी राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और बिहार अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बीच दिल्ली में (शुक्रवार) को बैठक होने की चर्चाएं तेज़ थीं। मिली जानकारी के मुताबिक राजद की दिल्ली में तीन दिवसीय महत्वपूर्ण बैठकें होने वाली है। पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक 8, 9 और 10 अक्टूबर राजद की राष्ट्रीय स्तर बैठकें होंगी। इस बाबत ही जगदानंद सिंह दिल्ली रवाना हुए थे, लेकिन बीच रास्ते से ही लौटने के बाद सियासी गलियारों में उनके इस्तीफ़ा की चर्चा तेज हो गई है। वही अटकलों का बाजार गर्म है कि जगदानंद सिंह 10 अक्टूबर से पहले राजद के बिहार अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दे सकते हैं।

लालू यादव के खास हैं जगदानंद सिंह
महागठबंधन की सरकार में राजद खाते से कृषि मंत्री बने सुधाकर सिंह के इस्तीफा के बाद से ही पार्टी में समीकरण बदलते हुए नज़र आ रहे हैं। सियासी गलियारों में यह चर्चा भी तेज़ थी कि एक बार के विधायक को राजद कोटे से मंत्री पद इसलिए दिया गया क्योंकि वह जगदानंद सिंह के बेटे हैं। आपको बता दें कि जगदानंद सिंह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बहुत ही खास हैं। इसके साथ ही वह बिहार राजद के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। सियासी गलियारों में यह भी चर्चा है कि जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह से पार्टी ने इस्तीफ़ा लिया है, इसलिए वह नाराज़ चल रहे हैं।

अपनी ही सरकार पर पर उठाए सवाल
सुधाकर सिंह मंत्री बनने के बाद अपने ही विभाग में भ्रष्टाचार का मुद्दे को उठाकर सुर्खियों में आए थे। उन्होंने कृषि रोड मैप पर सवाल उठाते हुए सरकार की नीतियों पर ही सवाल खड़ा कर दिया था। उन्होंने कहा था कि महागठंबधन की सरकार में वह भाजपा के एजेंडे को अपने विभाग में नहीं चलने देंगे। वहीं उन्होंने कहा था कि कृषि विपणन समिति (एपीएमसी) अधिनियिम और मंडी व्यवस्था बहाल नहीं होने तक वह आराम नहीं करेंगे। सुधाकर सिंह ने कहा था कि 2006 में इसे खत्म करने का फ़ैसला 'किसान विरोधी' था। उनके एक और बयान विभाग के सभी अधिकारी "चोर हैं और इस तरह विभाग के प्रमुख होने के नाते वह चोरों के मुखिया हैं" से सियासी पारा चढ़ गया था। इसके बाद ही सुधाकर सिंह निशाने पर आ गए थे और इस्तीफ़ा भी दे दिया था।
ये भी पढ़ें: Bihar Municipal Election 2022: बिहार में टला नगर निकाय चुनाव, जानिए क्या थी बड़ी वजह












Click it and Unblock the Notifications