बिहारः जातीय जनगणना को लेकर पीएम मोदी से मिलने वाले नेताओं की लिस्ट जारी
पटना। जाति आधारित जनगणना को लेकर पीएम मोदी से 23 अगस्त को मिलने वाले सीएम नीतीश कुमार के साथ जो प्रतिनिधिमंडल जा रहा है, उन नेताओं की लिस्ट सामने आ गई है। आगामी सोमवार को 11 बजे होने वाली इस मीटिंग में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित कई नेता मौजूद होंगे। पीएम से मुलाकात करने वाले डेलिगेशन में बिहार के संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि नीतीश कुमार के अलावा जदयू से वह खुद होंगे। राजद से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, कांग्रेस से विधायक अजित शर्मा के अलावा भाकपा माले से महबूब आलम, एआईएमआईएम से अख्तरुल इमाम, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा से पूर्व सीएम जीतन राम मांधी, विकासशील इंसान पार्टी से मुकेश सहनी, सूर्यकांत पासावन, जनक राम और अजय कुमार सहित 11 नेता होंगे।
Recommended Video

विजय कुमार चौधरी ने बताया कि इस डेलिगेशन में भाजपा भी शामिल होगी और पार्टी की ओर से मंत्री जनक राम साथ रहेंगे। वहीं इस मामले पर सीएम नीतीश कुमार ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि जाति जनगणना की मांग को लेकर 10 दलों के एक-एक प्रतिनिधि वाला प्रतिनिधिमंडल सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने जा रहा है। लोगों की इच्छा है कि जातिगत जनगणना हो। मुझे उम्मीद है कि इस पर सकारात्मक चर्चा होगी।
बता दें कि बिहार में एनडीए की सरकार है। बावजूद इसके जनगणना को लेकर दोनों के अलग मत हैं। भाजपा जाति आधारित जनगणना का समर्थन नहीं करती है, जबकि जदयू, राजद, कांग्रेस, हम समेत अधिकतर दल इसके समर्थन में हैं। बता दें कि सीएम नीतीश ने पहले ही कहा है कि जातीगत जनगणना की मांग सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों की भी मांग है। यह जरूरी है और इसके होने से पिछड़े तबकों का पता लगेगा और उनके लिए योजनाएं बनाई जा सकेंगी।
बीते 16 अगस्त को सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि जाति आधारित जनगणना कराने की मांग के संबंध में लिखा हुए मेरा पत्र प्राप्त होने की सूचना पीएमओ ने दी है। इसके अलावा सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि जातीय जनगणना से केवल बिहार को ही फायदा नहीं होगा बल्कि अन्य राज्यों को भी इससे लाभ होगा। हमें उम्मीद है कि पीएम हमारी बातों को सुनेंगे और उस पर विचार करेंगे। हम वेट करेंगे, कोई नई बात नहीं कहेंगे। प्रधानमंत्री को जब समय मिलेगा, वो समय देंगे।












Click it and Unblock the Notifications