'गलती किसी और ने की, सफाई मैं क्यों दूं?' EPIC कार्ड विवाद पर तेजस्वी यादव ने तोड़ी चुप्पी, SIR पर जारी बवाल
Tejashwi Yadav: बिहार की राजनीति में इन दिनों मतदाता पहचान पत्र यानी EPIC कार्ड को लेकर जबरदस्त हलचल मची हुई है। इस पूरे विवाद के केंद्र में हैं राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव। उन्होंने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि उनका EPIC नंबर बदल दिया गया है, जिससे उनका नाम मतदाता सूची में गड़बड़ी के साथ दर्ज है।
इस दावे के बाद चुनाव आयोग और पटना निर्वाचन रजिस्ट्रेशन विभाग हरकत में आए, और अब यह मामला सियासी बहस का नया मुद्दा बन चुका है। गुरुवार, 7 अगस्त को तेजस्वी यादव ने इस पूरे विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए साफ किया कि उन्हें अब तक चुनाव आयोग से कोई नोटिस नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि सिर्फ पटना रजिस्ट्रेशन विभाग से एक पत्र मिला है और वे उसका सही जवाब देंगे। साथ ही उन्होंने यह भी पूछा कि अगर दो EPIC नंबर जारी हुए हैं, तो गलती करने वाले को क्यों नहीं पकड़ा जा रहा?

तेजस्वी ने दी सफाई
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गुरुवार को कहा कि उन्हें चुनाव आयोग से कोई नोटिस नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि उन्हें केवल पटना रजिस्ट्रेशन विभाग से एक पत्र मिला है और वे उसका उचित जवाब देंगे। तेजस्वी ने कहा, "अगर दो EPIC नंबर जारी हुए हैं, तो गलती किसकी है? फिर मुझसे ही सफाई मांगी जा रही है।"
ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025: नीतीश vs तेजस्वी: बिहार चुनाव से पहले जनता ने बताई अपनी पसंद, जानिए सर्वे का पूरा हाल
#WATCH | Patna | RJD leader Tejashwi Yadav says, "I have not received any notice from the Election Commission, but from the Patna Registration Department, and I will give a good answer to it. If two EPIC numbers were issues, who is at fault? And they ask explanation from me..." pic.twitter.com/zgLgZMHVvM
— ANI (@ANI) August 7, 2025
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उठाया था EPIC नंबर बदलने का मुद्दा
2 अगस्त को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव ने दावा किया था कि उनका EPIC (मतदाता पहचान पत्र) नंबर बदल दिया गया है। इसके बाद पटना के निर्वाचन रजिस्ट्रेशन पदाधिकारी (ERO) ने उनसे उस EPIC कार्ड की जानकारी और दस्तावेज मांगे थे जिसका उन्होंने जिक्र किया था।
ERO ने फिर मांगी जानकारी
निर्वाचन रजिस्ट्रेशन पदाधिकारी ने अपने पत्र में कहा कि पहले भी जानकारी मांगी गई थी, लेकिन अब तक EPIC कार्ड की प्रति और अन्य जरूरी दस्तावेज नहीं दिए गए हैं। उन्होंने तेजस्वी यादव से 8 अगस्त की दोपहर तक सभी जानकारियां देने को कहा है, ताकि जांच की प्रक्रिया पूरी की जा सके।
चुनाव आयोग ने किया था दावा खारिज
तेजस्वी यादव के आरोपों को लेकर चुनाव आयोग ने रिकॉर्ड की समीक्षा की और बताया कि तेजस्वी का नाम पोलिंग स्टेशन नंबर 204 (बिहार एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी बिल्डिंग) के सीरियल नंबर 416 पर दर्ज है। चुनाव आयोग के मुताबिक, उनका आधिकारिक EPIC नंबर RAB0456228 है। जबकि तेजस्वी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो नंबर बताया, वह इससे अलग था।
'गलत किसी और की, जिम्मेदारी मुझ पर क्यों?'
तेजस्वी यादव ने कहा कि वे नोटिस का जवाब देंगे, लेकिन अगर EPIC नंबर में कोई गड़बड़ी हुई है, तो जिम्मेदार उन्हें नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने सवाल उठाया कि गलती करने वाले से जवाब क्यों नहीं मांगा जा रहा?
ये भी पढ़ें: Tejashwi Yadav ने दो वोटर आईडी कार्ड विवाद पर दी सफाई, चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया पर फिर दागे तीखे सवाल












Click it and Unblock the Notifications