महिलाओं के लिए तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान, शुरू करेंगे 'माई बहन मान योजना', 2500 रुपए देने का वादा

Tetejashwi Yadav Mai Behan Maan Yojana: तेजस्वी यादव ने बिहार में महिला मतदाताओं को आकर्षित करने के उद्देश्य से एक नई पहल की शुरुआत की है। 'माई बहन मान योजना' के तहत अगर आरजेडी आगामी विधानसभा चुनाव जीतती हैं तो महिलाओं को 2500 रुपये मासिक देने का वादा किया गया है।

इससे पहले तेजस्वी यादव ने बिहार के लोगों को '200 यूनिट मुफ्त बिजली' देने का वादा किया था। अब ताजा योजना का ऐलान दरभंगा में किया, जहां उन्होंने कहा, "अगर राज्य में हमारी सरकार बनती है, तो हम 'माई बहन मान योजना' शुरू करेंगे। जिसमें माताओं और बहनों के खाते में सीधे 2500 रुपये देंगे।"

tejashwi yadav

तेजस्वी का वादा, 2500 रुपये मिलेंगे

दरभंगा में RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "अगर राज्य में हमारी सरकार बनती है तो हम 'माई बहन मान योजना' शुरू करेंगे। माई बहन मान योजना के तहत हम आर्थिक रूप से कमज़ोर हमारी माताओं और बहनों के खातों में सीधे 2500 रुपये देंगे। सरकार बनते ही हम एक महीने के अंदर इस योजना को शुरू कर देंगे।"

5 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का दावा

तेजस्वी ने आगे कहा कि, "हमने बेरोजगारी दूर करने के लिए एक अभियान चलाया था। 2020 में हमने कहा था कि 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे और जब हम उपमुख्यमंत्री के तौर पर सत्ता में आए तो हमने 5 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी, साढ़े तीन लाख नौकरियां प्रक्रिया में थीं। हर कोई इसे स्वीकार करता है, चाहे वह विपक्ष हो, भाजपा हो या हमारे चाचा जो कहते थे कि यह असंभव है, हम नौकरियां कैसे बांटेंगे, लेकिन तेजस्वी ने एक रेखा खींची और आज सभी को उसी पर चर्चा करते हैं।"

बेरोजगारी, गरीबी और महंगाई सबसे बड़ी समस्याएं-तेजस्वी

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "हम बिहार के हर जिले में जाकर अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। जहां से हमें प्रतिक्रिया के तौर पर पता चल रहा है कि बेरोजगारी, गरीबी और महंगाई सबसे बड़ी समस्याएं हैं। हमें बड़ी खुशी है कि हमने 'माई बहिन मान योजना' की घोषणा की है। इस योजना को हमारी सरकार बनने के एक महीने में लागू कर दिया जाएगा। हम लोगों के साथ आर्थिक न्याय करने जा रहे हैं। भाजपा-NDA की सरकार के दौरान माताएं-बहनें जो महंगाई की मार झेल रही हैं उसे कम करने के लिए ये हमारा सहयोग है।"

माई बहिन मान योजना केवल चुनावी मुद्दा नहीं-आरजेडी

RJD सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, "माई बहिन मान योजना केवल चुनावी मुद्दा नहीं है। उन्होंने (तेजस्वी यादव) अपनी यात्रा को दौरान जो प्रतिक्रिया ली है, उसके आधार पर ये योजना लाई गई है। अगर महिला समृद्ध होती है तो परिवार खुशहाल होता है। मैं बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। अन्य कई सारी चीजें हैं जिस पर विचार किया जा रहा है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+