तेजस्वी ने अपने गौशाला में राजेश्वरी को घुमाया, नई दुल्हन ने अपने हाथों से गायों को खिलाया चारा

पटना। हाल ही में शादी कर तेजस्वी यादव अपनी पत्नी राजेश्वरी उर्फ रेचल के साथ 13 दिसंबर को पटना लौट आए। तेजस्वी इस वक्त अपनी मां राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10, सर्कुलर रोड पर ही रह रहे हैं। राबड़ी देवी ने अपनी नई बहू की आरती उतारकर स्वागत किया। इसके बाद अगले दिन मंगलवार को राजद के कई विधायक और नेताओं ने तेजस्वी और उनकी पत्नी से मुलाकात की साथ ही आशीर्वाद भी दिया।

गौशाला दिखाते हुए तेजस्वी यादव का वीडियो किया गया शेयर

गौशाला दिखाते हुए तेजस्वी यादव का वीडियो किया गया शेयर

राजेश्वरी वैसे तो पली-बढ़ी दिल्ली में हैं लेकिन अब वह पटना में लालू परिवार में घुल-मिल रही हैं और वहां के रहन-सहन को सीखने की कोशिश कर रही हैं। इसी कड़ी में बुधवार को राजद की तरफ से तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें तेजस्वी और राजेश्वरी राबड़ी देवी के आवास में बने गौशाला में नजर आ रहे हैं।

राजेश्वरी ने गायों को खिलाया चारा

तेजस्वी राजेश्वरी को गाय और बकरियां दिखा रहे हैं। तेजस्वी राजेश्वरी को गाय और बकरियों की नस्ल की जानकारी दे रहे हैं। जारी किये गए वीडियो में राजेश्वरी गाय, भैंसों और बकरियों को प्यार से पुचकार भी रही हैं और अपने हाथों से चारा भी खिला रही हैं। इस दौरान राबड़ी देवी भी बहू राजेश्वरी उर्फ राशेल को अपना सरकारी आवास दिखा रही हैं और जगह-जगह आवास के अंदर बाग बगीचा घुमाते हुए और कुछ बताते हुए दिखीं।

13 दिसंबर को पटना लौटे

13 दिसंबर को पटना लौटे

13 दिसंबर को लालू यादव के बेटे व राजद के राजनीतिक वारिस तेजस्वी यादव नवविवाहित पत्‍नी के साथ दिल्‍ली से पटना आ पहुंचे। यहां बिहार की पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी देवी (तेजस्‍वी की मां), प्रदेश राजद अध्यक्ष जगदानंद समेत भारी संख्या में जुटे समर्थकों ने एयरपोर्ट पर ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया था।

स्वागत के लिए समर्थकों की लगी रही भीड़

स्वागत के लिए समर्थकों की लगी रही भीड़

फूलों से सजी फॉर्चुनर गाड़ी पर बैठे तेजस्वी और लाल साड़ी में खूबसूरत दिख रही दुल्‍हन राजश्री ने वहां उपस्थित लोगों को हाथ जोड़कर प्रणाम किया। दोनों सोमवार की रात 8.30 बजे दिल्ली से पटना एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से समर्थकों के हुजूम के बीच उनकी गाड़ी राबड़ी आवास 10 सर्कुलर रोड पहुंची। नई-नवेली दुल्‍हन (नववधू) के स्वागत के लिए उनके आवास को फूलों से सजाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+