20 लाख नौकरियों के वायदे पर बोले तेजस्वी, 'कुछ दिन रुकें, हम सरकार में हैं, वायदा जरूर पूरा करेंगे'

नई दिल्ली, 12 सितंबर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके सहयोगी लालू यादव जल्द ही सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। इस बात की जानकारी बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दी। सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जैसे ही सोनिया वापस आएंगी, वैसे ही ये मुलाकात होगी। नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव एक साथ मीटिंग के लिए जाएंगे। मीटिंग में 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्ष के एजेंडे पर चर्चा की जाएगी।

ये भी पढ़ें- बिहार: पुलिसवालों ने नहीं किया अच्छा काम तो नवादा SP ने लॉकअप में किया बंद, वायरल हुआ वीडियो

Recommended Video

    Tejashwi yadav ने 20 Lakh Jobs पर क्यों कहा कुछ दिन रुकें ? | वनइंडिया हिंदी |*Politics
    पिछले हफ्ते नीतीश ने राहुल गांधी और केजरीवाल से भी की थी मुलाकात

    पिछले हफ्ते नीतीश ने राहुल गांधी और केजरीवाल से भी की थी मुलाकात

    कुछ दिनों पहले नीतीश कुमार ने कहा कि वह विपक्षी दलों को एक साथ लाने के इच्छुक हैं। पिछले हफ्ते कुमार - अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान विपक्षी नेताओं- राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल से मिले थे। हालांकि, इस दौरान उनकी मुलाकात सोनिया गांधी से नहीं हो सकी। क्योंकि सोनिया गांधी मेडिकल चेकअप के लिए विदेश में हैं।

    नीतीश ने कहा था कि हम मुख्य मोर्चा बनाना चाहते हैं

    नीतीश ने कहा था कि हम मुख्य मोर्चा बनाना चाहते हैं

    आपको बता दें कि नीतीश कुमार ने पिछले हफ्ते जोर देकर कहा था कि हम तीसरा मोर्चा नहीं, बल्कि मुख्य मोर्चा बनना चाहते हैं। इसको लेकर उन्होंने समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव से भी मुलाकात की थी। वहीं, इसके बाद लखनऊ में सपा मुख्यालय में 'यूपी + बिहार = गई मोदी सरकार' के नारे के साथ एक बैनर भी देखा गया था। बैनर से इस बात का संदेश देने की कोशिश की गई थी कि विपक्ष के एक साथ आ जाने से भाजपा कमजोर हो जाएगी।

    नेजस्वी यादव ने आलोचकों पर बोला हमला

    नेजस्वी यादव ने आलोचकों पर बोला हमला

    बिहार में महागठबंधन की सरकार आने पर तेजस्वी यादव ने उन लोगों की खिंचाई भी की, जो युवाओं को 20 लाख नौकरियां पैदा करने के महागठबंधन के वादे की आलोचना कर रहे हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि जिन लोगों को इस वायदे पर विश्वास नहीं हो रहा है, उन्हें इंतजार करने और देखने की जरूरत है। यह वायदा हम जरूर पूरा करें। इसको लेकर कोई कुछ भी कहे हमें फर्क नहीं पड़ता है। हम सरकार में हैं और अपना वायदा जरूर पूरा करेंगे।

    नौकरियों को लेकर प्रशांत किशोर ने महागठबंधन पर कसा तंज

    नौकरियों को लेकर प्रशांत किशोर ने महागठबंधन पर कसा तंज

    बिहार में नौकरियों को लेकर भाजपा के बाद अब चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी नीतीश कुमार-तेजस्वी यादव सरकार पर तंज कस रहे हैं। उन्होंने नीतीश कुमार के उस बयान का याद दिलाया, जिसके जरिए उन्होंने प्रशांत किशोर पर भाजपा की मदद का आरोप लगाया था। प्रशांत किशोर ने कहा कि चलो 12 महीने इंतजार करते हैं और देखते हैं कि महागठबंधन का वायदा पूरा होता है या नहीं?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+