Tej Pratap News:लालू यादव के फ़ैसले के बाद तेज प्रताप यादव की पहली प्रतिक्रिया, चढ़ा सियासी पारा, उठे कई सवाल

Tej Pratap Controversy: अपनी पार्टी और परिवार से हाल ही में छह साल के लिए निष्कासित किए गए तेज प्रताप यादव ने आखिरकार अपनी बात रखी है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने अपने माता-पिता लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के प्रति अपने गहरे स्नेह को व्यक्त किया। नीचे एम्बेड ट्वीट में आप देख सकते हैं उन्होंने क्या कुछ लिखा है।

परिवार और पार्टी से निकाले जाने के बाद तेजप्रताप के ट्वीट पर भी सियासत गर्मा गई है। जदयू नेता सुनील कुमार ने कहा कि यह सिर्फ़ दिखावे की सियासत हो रही है। तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला गया है तो इस बाबत कोई आधिकारिक दस्तावेज़ लालू या पार्टी की तरफ़ से जारी नहीं किया गया है।

Tej Pratap Yadav

लालू प्रसाद यादव ने पहले तेज प्रताप के निष्कासन पर टिप्पणी करते हुए नैतिक मूल्यों के उल्लंघन को कारण बताया था। उन्होंने कहा कि तेज प्रताप के कार्य पारिवारिक मूल्यों या सार्वजनिक आचरण मानकों के अनुरूप नहीं थे। नतीजतन, लालू ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी और पारिवारिक भूमिकाओं से हटाने का फैसला किया। इस बाबत कोई पत्र जारी हुआ है तो सार्वजनिक किया जाए।

अब तेज प्रताप यादव माता पिता के प्रति प्यार को सोशल मीडिया पर ज़ाहिर कर रहे हैं, यह अच्छी बात है कि एक बेटे के लिए मां-पिता ही सबकुछ होने चाहिए। लेकिन सियासी खेल में वोट बैंक ही सबकुछ होता है। परिवार का मोह साइड हो जाता है। जैसे लालू यादव ने वोट बैंक के लिए बेटे पर कथित कार्रवाई कि, कथित इसलिए की अधिकारिक पत्र जारी नहीं किया गया।

अब राजद के कोर वोटर को साधने के लिए तेज प्रताप यादव ने मां-पिता के नाम मार्मिक पोस्ट किया है। वह चाहते तो मां-पिता से मिलकर अपनी दिल की बात रख सकते थे। अब राजद समर्थक यह सवाल उठाएंगे कि परिवार से निकाल दिया तो मिलते कैसे? तो इसका जवाब है कि परिवार और पार्टी से निकालने के लिए अधिकारिक पत्र जारी नहीं हुआ।

कानूनी प्रक्रिया पूरा करने के बाद ही यह माना जाएगा कि तेज प्रताप को परिवार से निकाल दिया गया है। कुल मिलाकर यह फ़ैमिली ड्रामा सिर्फ लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए रचा गया है। पहले किरदार लालू यादव ने निभाया और अब तेज प्रताप कहानी में इमोशनल ड्रामा एड कर रहे हैं। जनता बेवकूफ नहीं है, वह सारा खेल समझ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+