Tej Pratap yadav की पत्‍नी ऐश्‍वर्या राय कितनी पढ़ी-लिखी हैं? साथ ही जानिए तेजू भैया की पढ़ाई भी

Tej Pratap yadav and Aishwarya Rai education: बिहार में चुनावी घमासाम शुरू होने से पहले राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के घर में महाभारत छिड़ चुकी है। लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को अपने प्‍यार का खुल्‍लमखुल्‍ला इजहार करना काफी भारी पड़ गया है। गर्लफ्रेंड अनुष्‍का यादव की फोटो फेसबुक पर डालने के बाद आजेडी ने उन्‍हें छह साल के लिए पार्टी से निष्‍कासित कर दिया है। इतना ही नहीं लालू यादव ने तेजू भैया को अपनी प्रॉपर्टी से बेदखल कर दिया है।

इसके बाद तेज प्रताप तो लगातार सुर्खियों में बने ही हुए हैं साथ ही उनकी पत्‍नी ऐश्‍वर्या राय भी चर्चा में हैं। सोमवार को तेज प्रताप यादव की पत्‍नी ऐश्‍वर्या राय भी खुलकर सामने आईं और लालू परिवार पर हमला बोलते हुए कहा "सबको पता था, तो मेरी जिंदगी क्‍यों बर्बाद की गई?" इसके बाद लोग ऐश्‍वर्या राय और तेज प्रताप के एजुकेशनल बैंकग्राउंड के बारे में जानना चाह रहे हैं। आइए जानते हैं कितनी पढ़ी-लिखी हैं तेज प्रताप की पत्‍नी ऐश्‍वर्या राय? साथ ही जानिए तेजू भैया की पढ़ाई भी...

Tej Pratap yadav and wife Aishwarya Rai education

तेज प्रताप यादव के प्‍यार पर क्‍यों मचा है बवाल?

बता दें तेज प्रताप यादव ने शनिवार (24 मई 2025) को फेसबुक पर अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्‍का यादव के साथ फोटो शेयर कर खुलासा किया था वो और अनुष्‍का बीते 12 सालों से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि कुछ समय बाद ही तेज प्रताप ने अपनी पोस्‍ट डिलीट कर दी थी लेकिन तब तक फोटो वायरल हो गई थी और लोग तेज प्रताप पर जमकर गुस्‍सा निकाल रहे थे। सोशल मीडिया पर लोग ही नहीं यूजर्स ही नहीं राजनेता भी ये सवाल कर रहे थे कि जब एक लड़की के साथ 12 साल से रिलेशनशिप में थे तो ऐश्‍वर्या राय से शादी करके उसकी जिंदगी क्‍यों बरबाद की?

तेज प्रताप को मिली सजा, ऐश्‍वर्या ने भी खोला मोर्चा

तेज प्रताप की गर्लफ्रेंड एपिसोड के बाद बिहार चुनाव से पहले डैमेज कंट्रोल करने के लिए बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से निष्‍काषित कर दिया और संपत्ति से बेदखल कर दिया। इस गलती के बाद तेज प्रताप यादव की स्थिति घर के ना घाट वाली की हो गई है। तेज प्रताप पर इस कार्रवाई के बाद सोमवार को उनकी पहली पत्‍नी ऐश्‍वर्या राय भी जमकर बरसी और कहा, "उनसे पूछिए जब मुझे मारा तो न्‍याय कहां था? ये सब नाटक कर रहे हैं कि निकाल दिया और सामाजिक न्‍याय कर दिया पर हमारा न्‍याय कहां? अब हमें नहीं उन्‍हें जवाब देना होगा, हम तो लड़ ही रहे हैं।"

कब हुई थी शादी और क्‍यों हुए थे अलग?

ऐश्‍वर्या बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की पोती और पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बेटी हैं। मई 2018 में तेज प्रताप और ऐश्‍वर्या की शादी हुई थी। ये बिहार की हाई-प्रोफाइल शादी थी लेकिन चंद महीनों में दोनों के बीच टकराव शुरू हो गया और मामला कोर्ट पर पहुंच गया। ऐश्‍वर्या ने अपने पति तेज प्रताप और उनके परिवार पर मारपीट करने और उत्‍पीड़न करने का आरोप लगाया है। फिलहाल ये मामला पटना फैमिली कोर्ट में लंबित है। यानी अभी अधिकारिक तौर पर ऐश्‍वर्या तेज प्रताप की पत्‍नी हैं। इनके बीच टकराव की प्रमुख वजह दोनों की अलग लाइफस्‍टाइल और वैचारिक मतभेद था।

कितनी पढ़ी लिखी हैं तेज प्रताप यादव की पत्‍नी ऐश्‍वर्या राय?

ऐश्‍वर्या ने स्‍कूली पढ़ाई पटना के जाने-माने स्‍कूल नोट्रे डेम अकाडमी से की है। पढ़ाई में शुरूआत से होशियार ऐश्‍वर्या ने दिल्‍ली विश्वविद्यालय के मशहूर मिरांडा हाउस कॉलेज से हिस्‍ट्री आनर्स में ग्रेजुएशन और नोएडा से एमबीए की डिग्री हासिल की है। ऐश्‍वर्या की मां पटना के एक कॉलेज में टीचर थीं।

तेज प्रताप यादव ने कितनी पढ़ाई की है?

16 अप्रैल 1988 को जन्‍में लालू और राबड़ी के लाल तेज प्रताप ने प्राइवेट स्‍कूल से इं‍टरमीडिएड यानी 12वीं कक्षा तक ही पढ़ाई की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगे की पढ़ाई के लिए वृंदावन गए थे लेकिन कोई डिग्री नहीं हासिल की थी।

12वीं पास तेज प्रताप रह चुके हैं बिहार के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री

12वीं पास तेज प्रताप यादव महज महुआ विधानसभा सीट से 2015 में पहली बार विधायक बने थे और महज 27 साल की उम्र में कैबिनेट मंत्री बने थे और 2015 में तत्‍कालीन नीतीश सरकार में स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री का पद भी संभाल चुके हैं। इतना ही नहीं जुलाई 2017 में जब नीतीश कुमार आरजेडी से नाता तोड़ कर एनडीए के साथ गए और सरकार का गठन किया तब तेज प्रताप यादव ने पर्यावरण व वन एवं जलवायु की जिम्‍मेदारी दी गई थी। 2017 में केंद्र सरकार की ओर से तेज प्रता को Y कैटेगरी की सुरक्षा मिली थी जिसे बाद में वापस ले लिया गया था।

क्‍या करते हें तेज प्रताप यादव?

तेज प्रताप सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं और खुद को गऊ सेवक बताते हैं। हाल ही में भारत पाकिस्‍तान के संघर्ष के दौरान ऑपरेशन सिंदूर के समय तेज प्रताप ने अपनी फोटो के साथ एक पोस्‍ट शेयर की थी। जिसमें उन्‍होंने खुलासा किया था कि उन्‍होंने पायलट की ट्रेनिंग ली है। अगर उनकी पायलट की ट्रेनिंग देश के काम आ सकती है तो मैं हमेशा तैयार हूं। इसके बाद खूब तेज प्रताप खूब सुर्खियां बटोरे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+