परिवार से तकरार के बीच Tej Pratap को मिला अखिलेश यादव का साथ, Video Call पर हुई बातचीत, क्या बोले सपा प्रमुख?

Tej Pratap spoke to Akhilesh Yadav on video call: राजद नेता तेजप्रताप यादव इन दिनों न केवल अपने राजनीतिक रुख बल्कि पारिवारिक विवादों को लेकर भी सुर्खियों में हैं। परिवार से तनातनी और बेदखली की खबरों के बीच अब उन्हें समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का सहारा मिला है। दोनों नेताओं के बीच हाल ही में हुई वीडियो कॉल ने सियासी गलियारों में नई चर्चा को जन्म दे दिया है। तेजप्रताप यादव ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

तेजप्रताप यादव ने अपने पोस्ट में लिखा है कि, 'आज जब मेरा हालचाल लेने के लिए उनका अचानक से कॉल आया तो ऐसा लगा जैसे मैं अपने इस लड़ाई में अकेला नही हूँ.....'

Tej Pratap

तेजप्रताप यादव ने क्या कहा?

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने अखिलेश यादव के साथ वीडियो कॉल करते हुए फोटो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि, 'आज मेरे परिवार के सबसे प्यारे सदस्यों में से एक यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री अखिलेश यादव जी से वीडियो कॉल पर लंबी वार्ता हुई,इस दौरान बिहार के राजनीतिक हालातों पर भी चर्चा हुई....अखिलेश जी हमेशा से ही मेरे दिल के काफी करीब रहे है और आज जब मेरा हालचाल लेने के लिए उनका अचानक से कॉल आया तो ऐसा लगा जैसे मैं अपने इस लड़ाई में अकेला नही हूँ....'

जानिए क्या है तेजप्रताप यादव विवाद

बता दें कि तेज प्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने नुष्का यादव नामक महिला के साथ 12 वर्षों से रिश्ते में होने का दावा किया था। इस विवादित पोस्ट के बाद, 26 मई 2025 को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने उन्हें न केवल पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया, बल्कि परिवार से भी अलग कर दिया गया। इसके बाद से तेज प्रताप यादव मानसिक और सामाजिक दबाव में लगातार संघर्ष कर रहे हैं और इस मामले को लेकर वे नियमित रूप से बयान जारी करते रहते हैं।

ये भी पढ़ें Tejpratap Yadav Row: तेजप्रताप यादव की RJD में हो गई वापसी? सोशल मीडिया पोस्ट से मिले संकेत

'शुरुआत तुमने किया है अंत मैं करूंगा'

तेजप्रताप यादव ने एक पोस्ट करते हुए लिखा था कि, 'मेरी खामोशी को मेरी कमजोरी समझने की भूल करने वालो,ये मत समझना कि मुझे तुम्हारी साजिशों का पता नही,शुरुआत तुमने किया है अंत मैं करूंगा,झूठ और फरेब के बनाये इस चक्रव्यूह को तोड़ने जा रहा हूं, तैयार रहना सच सामने आने वाला है,मेरी भूमिका मेरी प्यारी जनता और माननीय सर्वोच्च न्यायालय तय करेगा ,कोई दल या परिवार नहीं.....'।

तेजप्रताप ने बताया था अपने जान का खतरा

वहीं तेजप्रताप यादव ने पिछले दिनों अपने जान का खतरा बताते हुए सरकार से सुरक्षा की मांग की थी। उन्होंने ANI से बात करते हुए कहा था कि, 'अभी मैं असुरक्षित महसूस कर रहा हूं। मैं सरकार से अपील करता हूं कि मेरी सुरक्षा बढ़ाई जाए। हमारे दुश्मन हर जगह लगे हुए हैं... मेरी जान को खतरा है।'

ये भी पढ़ें Tej Pratap News:लालू यादव के फ़ैसले के बाद तेज प्रताप यादव की पहली प्रतिक्रिया, चढ़ा सियासी पारा, उठे कई सवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+