Tej Pratap RJD से निष्कासित, PK ने लालू यादव के सामने रखी एक शर्त, कहा- अभियान वापिस लेंगे, समर्थन भी दे देंगे
Tej Pratap Controversy: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के प्रेम प्रसंग विवाद पर सियासी पारा चढ़ चुका है। लालू यादव ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया है, राजद से तेज प्रताप यादव को निकालने के बाद प्रशांत किशोर ने मीडिया से मुखातिब होते हुए अपनी बात रखी है।
तेज प्रताप को उनकी पार्टी और परिवार से निकाले जाने पर प्रशांत किशोर ने बिहार के लोगों के लिए ऐसे पारिवारिक फैसलों की प्रासंगिकता पर सवाल उठाया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पारिवारिक संबंधों के बजाय नेतृत्व गुणों पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए। बिहार की जनता के हित में बात होनी चाहिए।

पीके ने सुझाव देते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव को अपने बेटे तेजस्वी यादव के बजाय यादव समुदाय से सबसे योग्य व्यक्ति को अपनी पार्टी का चेहरा घोषित करना चाहिए। उन्होंने लालू यादव को चुनौती दी है कि वे राजनीतिक नियुक्तियों में वंशवाद की बजाय योग्यता को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता जताएं।
लालू प्रसाद यादव में "अगर उनमें हिम्मत है, तो वे घोषणा करें कि उनकी पार्टी का चेहरा यादव समुदाय से सबसे योग्य व्यक्ति होगा, न कि उनका बेटा तेजस्वी। तो हम अपना पूरा अभियान वापस ले लेंगे और उनका समर्थन करेंगे।" पीके के इस बयान पर फिलहाल राजद की कोई अधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
सियासी गलियारों में तेज प्रताप यादव को लेकर चर्चाएं तेज़ हो चुकी हैं। वहीं सवाल उठ रहे हैं कि क्या राजद को विधानसभा चुनाव में इसका ख़ामियाज़ा भुगतना पड़ेगा। पार्टी से 6 साल के लिए बड़े बेटे को निकालने पर क्या तेजस्वी डैमेज कंट्रोल कर पाएंगे। तेज प्रताप यादव हमेशा से लालू-तेजस्वी से अलग फैसला लेते रहे हैं, कहीं ऐसा ना हो कि तेज प्रताप यादव चुनाव से पहले राजद को दो गुटों बांट दें।












Click it and Unblock the Notifications