Tej Pratap Daughter: अनुष्का की बेटी का पिता कौन? मेडिकल रिकॉर्ड्स में तेज प्रताप यादव को लेकर बड़ा खुलासा
Tej Pratap Daughter: बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के नेता तेज प्रताप यादव फिर सुर्खियों में हैं। पटना के मदरहुड हॉस्पिटल की डॉक्टर का एक पर्चा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन अनुष्का यादव का है जिसमें पति/पिता कॉलम में तेज प्रताप यादव का नाम है। सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अनुष्का यादव की बेटी तेज प्रताप यादव की संतान है।
हालांकि, तेज प्रताप यादव ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने साफ कहा है कि उनका अनुष्का यादव या उनके बच्चे से कोई संबंध नहीं है और यह पूरा मामला उन्हें बदनाम करने की राजनीतिक साजिश का हिस्सा है। अब इस मेडिकल पर्चे के सामने आने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या तेज प्रताप सच्चाई से भाग रहे हैं?

Tej Pratap Daughter: वायरल हो रहा डॉक्टर का पर्चा
अनुष्का यादव से जुड़ा एक मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन चर्चा का विषय बना हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पर्चा पटना के कंकड़बाग स्थित वरलिका मदरहुड हॉस्पिटल का बताया जा रहा है, जिस पर 7 अक्टूबर 2025 की तारीख दर्ज है। डॉक्टर ऋतु राज के इस प्रिस्क्रिप्शन में अनुष्का यादव के उपचार से जुड़ी जानकारी दर्ज है। पर्चे में पति/पिता वाले कॉलम के सामने तेज प्रताप यादव का नाम लिखा होने का दावा किया जा रहा है।
इससे पहले भी जब तेज प्रताप यादव से अनुष्का और उनकी नवजात बच्ची को लेकर सवाल पूछे गए थे तो वह नाराज हो गए थे। उन्होंने कहा था कि उनका नाम जानबूझकर इस मामले में घसीटा जा रहा है। उन्होंने इसे अपनी छवि खराब करने की साजिश बताते हुए कहा कि कुछ लोग उनके साथ विश्वासघात कर रहे हैं। उन्होंने इस साजिश के लिए भी तेजस्वी यादव के करीबियों को जिम्मेदार बताया था।
Anushka Yadav के साथ तेज प्रताप की तस्वीरें हुई थीं वायरल
यह पहला मौका नहीं है जब तेज प्रताप यादव का नाम अनुष्का यादव के साथ जोड़ा गया हो। वर्ष 2025 के चुनावों से पहले, तेज प्रताप यादव के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से अनुष्का यादव के साथ एक तस्वीर साझा की गई थी। बाद में तेज प्रताप ने दावा किया था कि उनका अकाउंट हैक हो गया था। इसी विवाद और कथित अनुशासनहीनता के आधार पर लालू प्रसाद यादव ने उन्हें पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications