Teachers Day Special: अच्छा काम करने वाले प्रधानाध्यापक और शिक्षक हुए सम्मानित, देखिए पूरी लिस्ट

Teachers Day 2024: शिक्षक दिवस के अवसर पर बिहार के जहानाबाद ज़िले में अच्छा काम करने वाले शिक्षको को विभाग द्वारा सम्मानित किया गया। शिक्षा विभाग जहानाबाद द्वारा जिले के 3 प्रधानाध्यापकों (अपने विद्यालय के विकास के लिए सराहनीय कार्य किया है) को जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे के द्वारा सम्मानित किया गया।

जिला शिक्षा विभाग द्वारा 'निपुण बिहार मिशन' के तहत जिन शिक्षकों के द्वारा अपने विद्यालय के बुनियादी कक्षाओं मे विद्यार्थियों के अधिगम प्रतिफल को बेहतर करने हेतु पहल किया जा रहा है। ऐसे कुल 7 शिक्षकों (हर प्रखंड से एक) को भी जिला पदाधिकारी जहानाबाद ने सम्मानित किया।

Teachers Day Special jehanabad

जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय ने अपने शिक्षकों को याद करते हुए अपने जीवन मे उनके योगदान के बारे में बताया और साझा किया कि कैसे उन शिक्षकों का उनके कामयाबी मे योगदान रहा है। जिला पदाधिकारी ने शिक्षकों द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की और उन्हे प्रेरित किया।

ताकि वह अपने विद्यालयों के बच्चों के लिए बढ़ चढ़ कर ऐसे कार्य करें, जिससे सरकारी विद्यालयों के बच्चों को भी उत्कृष्ट शिक्षा प्राप्त हो सके। शिक्षक बच्चों के लिए प्रेरणा का श्रोत बनें। सरकारी विद्यालयों मे ज्यादातर बच्चे समाज के वंचित वर्ग से आते हैं और उनके प्रति शिक्षकों की जिम्मेदारी कहीं ज्यादा है।

शिक्षक यत्नपूर्वक दृढ़ता एवं लगन के साथ, सभी बच्चों को बेहतर शिक्षा प्राप्त हो सकें, इस दिशा में सशक्त प्रयास करें। समारोह में मौजूद जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (लेखा योजना) ने भी शिक्षकों के कार्यों की प्रशंसा की।

अपने कार्य के द्वारा जिले के अन्य शिक्षकों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया, जिससे आने वाले दिनों मे जिला जहानाबाद से ज्यादा से ज्यादा शिक्षक, पुरस्कृत होने वाले सूची में शामिल हो सके। इस समारोह मे जिला शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी और जहानाबाद मे ''निपुण बिहार मिशन'' के लिए सहयोग कर रहे ''सेंट्रल स्क्वायर फाउंडेशन'' के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। देखिए सम्मानित होने वाले शिक्षको की सूची।

क्रम संख्या नाम स्कूल का नाम
1 संजय कुमार (प्रधानाध्यापक) उर्दू माध्यमिक विद्यालय, जहानाबाद
2 निर्भय कुमार (प्रधानाध्यापक) मध्य विद्यालय, सरथुआ, मखदुमपुर
3 रविभूषण कुमार (प्रधानाध्यापक) प्राथमिक विद्यालय, सिकरिया, काको
4 अनीता कुमारी (शिक्षिका) मध्यमिक विद्यालय, मनियावॉ, काको
5 पूनम कुमारी (शिक्षिका) मध्य विद्यालय, वैना, काको
6 पुष्पा कुमारी (शिक्षिका) मध्य विद्यालय, भेवर, जहानाबाद
7 पवन कुमार (शिक्षक) उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कोकरसा, हुलासगंज
8 मिनी कुमारी (शिक्षिका) प्राथमिक विद्यालय, सैदपूर, घोषी
9 प्रिति पटेल (शिक्षिका) मध्य विद्यालय, घेजन, रतनी फरीदपुर
10 सोनी कुमारी (शिक्षिका) प्राथमिक विद्यालय, मनियारगंज, एस.सी. मखदुमपुर

ये भी पढ़ें: Bihar News: बिहार में सुरक्षित सफ़र सुविधा की शुरुआत, अब रात में महिलाएं कर सकेंगी मुफ़्त में यात्रा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+