Bihar News: बिहार में सुरक्षित सफ़र सुविधा की शुरुआत, अब रात में महिलाएं कर सकेंगी मुफ़्त में यात्रा

Bihar Police Dial 112 Service News: बिहार पुलिस फेस्टिव सीजन के शुरू होने से पहले ही राज्य के महिलाओं की हिफ़ाज़त के मद्देनज़र एक नई पहल की है। बिहार पुलिस की मदद से अब महिलाएं अपने घर से बाहर कहीं भी, कभी भी महफूज सफर कर सकती हैं।

बिहार के नए DGP आलोक राज ने वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए कहा कि ये एक अच्छी शुरुआत की गई है। सुरक्षित सफर सेवा का मकसद है कि महिलाएं बिहार पुलिस की मदद से बिना किसी किसी संकोच के डायल 112 सुविधा का लाभ ले सकती हैं। निःशुल्क सेवा के ज़रिए सुरक्षित अपनी मंज़िल तक पहुंच सकती हैं।

bihar police news

Recommended Video

    Bihar News: बिहार में सुरक्षित सफ़र सुविधा की शुरुआत, अब रात में महिलाएं कर सकेंगी मुफ़्त में यात्रा

    05 सितंबर 2024 से बिहार 06 जिले (पटना, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर और नालन्दा) में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 'सुरक्षित सफर सुविधा' की शुरुआत की गई है। पूरे राज्य में 15 सितम्बर 2024 से सेवा शुरू कर दी जाएगी। आपको बता दें कि बिहार पुलिस सप्ताह वर्ष 2024 के दौरान सभी पदाधिकारी और कर्मियों ने 5 प्रण लिये थे।

    महिला अपराध के खिलाफ़ जीरो टॉलरेंस 'निडर नारी' का कॉनसेप्ट दिया गया था। इसके तहत पूरे प्रदेश में महिलाओं के साथ अगर कोई भी दुर्व्यवहार या अपराध करने की कोशिश करता है। इस स्थिति में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। सुरक्षित सफर सुविधा 'निडर नारी' के कॉनसेप्ट को पूरी तरह से लागू करने में अहम भूमिका निभायेगा।

    बिहार में अब तक डायल 112 के ज़रिए इमरजेंसी पुलिस मदद में, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी सेवाएं मिलती रही हैं। अब तकनीकी एजेन्सी की मदद से डायल 112 का डेवलप किया जा रहा है। डायल 112 सेवा में प्रदेश की महिलाओं के लिए 'सुरक्षित सफर सुविधा' को जोड़ा गया है, जो पूरी तरह से मुफ्त है। इस पूरे प्रोजेक्ट में C-DAC तकनीकी मदद देगी।

    अपने सफर के लिए महिलाएं 112 पर कॉल कर इस सुविधा का लाभ ले सकती हैं। डायल 112 की टीम से सफर की रिक्वेस्ट करने पर महिलाओं को यह लाभ मिलेगा और उनके सफर को डिजिटली मॉनिटर भी किया जाएगा। मंज़िल तक पहुंचने के नियमित अंतराल पर डायल 112 की टीम कॉल कर महिला के सुरक्षा का जायज़ा भी लेती रहेगी।

    महिलाएं अपनी यात्रा के दौरान किसी तरह की चिन्ता व्यक्त करती हैं या फिर डायल 112 टीम द्वारा की जा रही कॉल का तत्क्षण उत्तर नहीं दे पाती हैं, तो डायल 112 की ERV (इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल) गाड़ी, थानों की गाड़ी की सहायता से उन तक तत्काल मदद पहुँचाई जाएगी।

    अपने गंतव्य स्थान पर सुरक्षित पहुंचने के बाद उनसे फीडबैक भी लिया जायेगा, ताकि उस आधार पर इस सुविधा को और बेहतर किया जा सके। ग़ौरतलब है कि दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ के अवसर पर महिलाओं का आवागमन बढ़ जाता है।

    पर्व-त्योहारों की खरीदारी को लेकर महिलाएं देर रात्रि तक यात्रा करती हैं। ऐसे में आगामी त्योहारों को देखते हुए बिहार पुलिस उससे पहले ही महिलाओं को 'सुरक्षित सफर सुविधा' उपलब्ध करा रही, ताकि वह अपने घर के बाहर भी सुरक्षित महसूस महसूस करने के साथ-साथ हर्षोल्लास के साथ त्योहार मना सकें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+