BSEB 10th Topper Result: दर्ज़ी की बेटी ने प्रदेश में किया टॉप, नेहा ने हासिल किया 4th Rank
BSEB Topper: खगड़िया की रहने वाली नेहा ने 4th Rank हासिल कर अपने परिवार का नाम रोशन किया।

BSEB Result: मैट्रिक परीक्षा परिणाम में एक बार फिर बेटियों का दबदबा दिखा है। शेखपुरा के इस्लामिया हाई स्कूल के छात्र मोहम्मद रुमान अशरफ ने पहला रैंक हासिल किया है। वहीं दूसरे रैंक पर दो छात्राओं ने कब्ज़ा जमाया है। भोजपुर की नम्रता और औरंगाबाद की ज्ञानी अनूपमा ने 486 अंक हासिल कर दूसरा रैंक प्राप्त किया है। इन सबके अलावा खगड़िया की बेटी नेहा भी सुर्खियां बटोर रही हैं। टेलर मास्टर की बेटी नेहा ने प्रदेश भर में चौथा स्थान हासिल किया है। नेहा प्रवीण ने खगड़िया के शेरगढ गांव की रहने वाली हैं। नेहा के पिता कपड़ा सिलने का काम करते हैं।
Recommended Video
टीएलएम बालिका इंटर विद्यालय (गोगरी प्रखंड, खगड़िया) की छात्रा नेहा प्रवीण का नाम स्टेट टॉपर कि लिस्ट में आने से परिवार वालों में काफी खुशी का माहौल है। 500 में 483 अंक हासिल कर नेहा ने प्रदेश भर में चौथे स्थान पर जगह बनाई है। नेहा के पिता शेख खलील दर्जी हैं, शेरगढ गांव में ही शेख खलील छोटी सी दुकान में सिलाई का काम कर परिवार का गुज़ारा करते हैं। नेहा के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के बावजूद उसके पिता ने पढ़ाई में किसी प्रकार की कमी नहीं की। इसी का नतीजा है कि नेहा ने कामयाबी की बुलंदियों को छुआ है।
अनिल चौरसिया (प्रिंसिपल, टीएलएम बालिका इंटर विद्यालय) ने कहा कि नेहा प्रवीण शुरू से ही पढ़ने में काफी ज़हीन थी। स्कूल के एग्ज़ाम में हमेशा वह पहला रैंक हासिल करती थी। गरीब परिवार से होने के बाद भी नेहा पढ़ाई में किसी प्रकार की कोताही नहीं करती थी। उन्होंने ने कहा कि नेहा प्रवीण की कामयाबी से काफी खुशी हो रही है। नेहा भी अपनी कामयाबी से खुश है, वह भविष्य में आईएएस बनना चाहती हैं। नेहा स्कूल हमेश आईएएस की तैयारी करने की बात करती रहती थी। परिवार की माली हालत से जूझते हुए वह मेहनत और लगन से पढ़ाई करते रहती है।
ये भी पढ़ें: BSEB 10th Topper Result: शेखपुरा के अशरफ ने किया बिहार टॉप, जानिए क्या हैं कामयाबी के राज़












Click it and Unblock the Notifications