Bihar: सुपौल में 4 युवकों की संदिग्ध मौत पर आक्रोश, थाने पर हमला, डीएसपी और SDM की गाड़ी पर पथराव
नई दिल्ली, 18 सितंबर। बिहार के सुपौल में चार युवकों की संदिग्ध मौत के बाद लोगों ने जमकर बवाल काटा। आक्रोशित लोगों ने डीएसपी और एसडीएम की गाड़ी को भारी क्षति पहुंचाई। स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा। इलाके में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

सभी मृतक मृतक युवक सुपौल के नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 ने निवासी हैं। ये घटना रविवार की है। जिसके बाद इलाके के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने वीरपुर थाने का घेराव किया। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी और पथराव भी हुआ। जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों एसडीएम और डीएसपी की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
ये हादसा सुपौल जिले के वीरपुर हुआ। जानकारी के अनुसार, रविवार को चार युवकों के शव भीमपुर-वीरपुर रोड पर मिले। जिसकी जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे लोग आक्रोशित हो गए।
वीरपुर थाने पर आक्रोश बढ़ता देख पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के लिए 10 से 12 राउंड आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज भी किया। इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं प्रशासन की और से शांति के प्रयासक किए जा रहे हैं। वहीं अब तक चार युवकों के मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।












Click it and Unblock the Notifications