बेटी सुरभि की शादी में 'दो बाहुबलियों' की दुश्मनी दोस्ती में बदली, एक-दूसरे के गले मिलते नजर आए पप्पू और आनंद

surbhi mohan wedding: सुरभि आनंद और राजहंस की शादी के बहाने दो बाहुबलियों की घोर दुश्मनी दोस्ती में बदल गई। पप्पू यादव और आनंद मोहन बेटी सुरभि की शादी में एक-दूसरे के गले मिलते नजर आए।

surbhi mohan wedding

Anand Mohan Singh Daughter Wedding: बाहुबली और पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह (Anand Mohan Singh) और लवली आनंद की बेटी सुरभि आनंद (Surbhi Anand) की शादी बुधवार 15 फरवरी को राजहंस के साथ हो गई। सुरभि और राजहंस को आशीर्वाद देने के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार, जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव सहित अन्य पार्टियों के नेता भी पहुंचे। बता दें, आनंद मोहन की बेटी सुरभि की शादी की चर्चा पूरे बिहार में जोरों पर है। तो वहीं, इस शादी समारोह दो घोर दुश्मन पप्पू यादव और आनंद मोहन एक-दूसरे से गले मिलते दिखे।

एक समय ऐसा था जब दोनों बाहुबली पप्पू यादव और आनंद मोहन के बीच भयानक दुश्मनी को पूरे बिहार ने देखा था। कोसी क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दोनों के बीच कई बार मुठभेड़ भी हुई थी, जिसमें कई लोगों की जाने गई थी। पप्पू यादव और आनंद मोहन के बीच दुश्मनी को लेकर सहरसा का पामा और पूर्णिया के भंगरा कांड की यादें आज भी लोगों के जेहन में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोसी क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर इनके समर्थकों के बीच हजारों गोलियां चली होंगी। ऐसा नहीं है कि इन दोनों के बीच कोई व्यक्तिगत लड़ाई थी।

दोनों अपनी-अपनी जातियों के प्रोटेक्शन को लेकर आनंद मोहन सिंह और पप्पू यादव लड़ाई लड़ रहे थे। राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के गैंग के साथ आनंद मोहन की लंबी अदावत चली थी। लेकिन, 15 फरवरी 2023 को दोनों घोर दुश्मन पप्पू यादव और आनंद मोहन को एक-दूसरे से गले मिलते देखा गया। इस दौरान पप्पू यादव नए जोड़े को शादी की शुभकामनाएं देते हुए नजर आए और आनंद मोहन के बेटे से गले भी मिले। इतना ही नहीं, दुश्मनी को भूल कर पप्पू यादव शादी समारोह के दौरान आनंद मोहन के परिवार के हर शख्स से मिले।

सीएम नीतीश कुमार भी हुए शामिल
बाहुबली आनंद मोहन की बेटी सुरभि की शादी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शाम 7 बजकर 15 मिनट पर पहुंचे। जहां दोनों वर-वधू ने नीतीश कुमार के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। सीएम ने बाहुबली आनंद मोहन और उनकी पत्नी लवली आनंद से मुलाकात की। साथ ही वह लगभग उनसे 20 मिनट तक बातचीत करते रहे थे। बिहार के सीएम और पप्पू यादव के अलावा सुरभि आनंद और राजहंस की शादी में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और बिहार सरकार में मंत्री विजय चौधरी भी पहुंचे थे।

Recommended Video

    कट्टर दुश्मन Anand Mohan और Pappu Yadav गले क्यों मिले ? | Surbhi Anand Wedding | वनइंडिया हिंदी

    आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं आनंद मोहन
    बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन 15 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आए हैं। ‌आनंद मोहन गोपालगंज के डीएम कृष्णैया हत्याकांड में बिहार के कटिहार जिले में आजीवन कैद की सजा काट रहे हैं। इससे पहले बेटी सुरभि आनंद की रिंग सेरेमनी में भी शामिल होने के लिए बीते साल नवंबर में पैरोल पर जेल से बाहर आए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+