Fodder Scam मामले में लालू यादव पर 'सुप्रीम फ़ैसले' का इंतज़ार, जानिए कैसे बनेंगे सियासी समीकरण?

Supreme Court Hearing On Fodder Scam: बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव की सरगर्मी तो तेज़ है ही, इसके साथ ही लोगों की निगाह CBI द्वारा लालू प्रसाद की ज़मानत याचिका को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती पर भी है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने चारा घोटाले से जुड़े चार मामले में राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव को झारखंड हाईकोर्ट से मिली ज़मानत के ख़िलाफ़ चुनौती दी है।

बिहार की सियासत का रुख़ मोड़ने वाले नेताओं में सबसे पहले लालू प्रसाद यादव का ही नाम आता है। ज़मानत याचिका को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। अगर इसमें लालू की ज़मानत रद्द होती है, या फिर CBI की याचिका ख़ारिज होती है, तो प्रदेश में कैसे समीकरण बनेंगे इस पर सियासी चर्चा तेज़ हो चुकी है।

Supreme Verdict on Lalu Yadav in Fodder Scam case

सियासी गलियारों में दोनों तरह की बात हो रही है कि लालू यादव एक्टिव और स्वास्थ्य नज़र आ रहे हैं, इसे देखते हुए उनकी ज़मानत याचिका ख़ारिज हो सकती है। वहीं कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि लालू यादव की तबीयत नासाज़ रहती है। बुज़ुर्ग हो चुके हैं, उम्र का लिहाज़ करते हुए CBI की याचिका ख़ारिज भी हो सकती है।

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के ज़मानत रद्द या CBI की याचिका ख़ारिज होती है तो, इन दोनों हालात में प्रदेश की सियासत पर कितना असर पड़ेगा यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है। हाल ही में लालू यादव के आवास पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे थे।

नीतीश और लालू की मुलाक़ात को लेकर यह चर्चा थी कि CBI की तरफ से दायर याचिका के मद्देनज़र ही मुलाक़ात हुई थी। हालांकि इस मामले की कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं है। आपको बता दें कि लू प्रसाद यादव चारा घोटाले मामले में ज़मानत पर बाहर हैं।

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले का सीधा असर बिहार में INDIA गठबंधन पर पड़ सकता है। उनकी ज़मानत बरक़रार रही तो, आगामी चुनाव में वह किंग मेकर की भूमिका में नज़र आएंगे। बिहार में लोकसभा चुनाव में भाजपा को कड़ी चुनौती दे सकते हैं। ज़मानत याचिका रद्द हुई तो राजद इसे वोट बैंक में तब्दील कर सियासी माइलेज ले सकेगा।

CBI की याचिका मंज़ूर हुई तो लालू प्रसाद यादव को वापस जेल की हवा खानी पड़ सकती है। वहीं भाजपा भ्रष्टाचार को मुद्दा बना कर बिहार में राजद के वोट बैंक में सेंधमारी करने की रणनीति भी आसानी से बना लेगी। लालू के जेल जाने के बाद भाजपा के पास राजद को घेरने का मौक़ा रहेगा और चुनाव में भी भाजपा इसका फायदा उठा सकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+