Super Hero: दांतों से 50 KG का बोरा उठाकर आराम से घूमता है मुकेश, थाना अध्यक्ष ने किया सम्मानित
Super Hero: पवन कुमार ने (सिलाव, थानाध्यक्ष) ने कहा कि सोशल मीडिया पर मुकेश कुमार का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने दांतो से 50 किलो वजन का मैदा भरा हुआ बोरा उठाकर चल रहा है।
Super Hero: इंसान के अंदर किसी काम को करने का मजबूत इरादा हो तो वह मुश्किल से मुश्किल काम को आसान बना लेता है। बिहार के नालंदा ज़िले के रहने वाले मुकेश की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। मुकेश एक खाजा कारीगर है जो सिलाव में काम करता है। वह अक्सर अपने दांतों से 50 किलो वजन का बोरा उठाकर चलते नज़र आ जाता है। मुकेश के इस हुनर पर सिलाव थाना अध्यक्ष पवन कुमार की नज़र पड़ी तो उन्होंने मुकेश को सम्मानित किया। सिलाव थाना अध्यक्ष पवन कुमार ने मुकेश को थाने में बुलाया और उसकी हौसला अफज़ाई की। मुकेश के हुनर की कहानी काफी दिलचस्प है, आइए जानते हैं मुकेश ने किस तरह से इस मुश्किल काम को आसान कर दिखाया।

सिलाव थानाध्यक्ष पवन कुमार ने किया सम्मानित
पवन कुमार ने (सिलाव, थानाध्यक्ष) ने कहा कि सोशल मीडिया पर मुकेश कुमार का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने दांतो से 50 किलो वजन का मैदा भरा हुआ बोरा उठाकर चल रहा है। सिलाव के मुकेश की हर जगह तारीफ़ हो रही थी। इसलिए उसे थाने में बुलाकर सम्मानित किया गया। मुकेश सिलाव थाना क्षेत्र के खोजागाछी गांव का निवासी है। वह अपने पिता सुनील महतो के साथ ही रहता है। सिलाव बाजार के खाजा दुकान में खाजा बनाने का काम करता है।

दांतों से 50 KG का बोरा उठाकर घूमता है मुकेश
मुकेश ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि बचपन से ही उसे अपने दांतो से भारी से भारी वजन उठाने का शौक था। इसलिए वह लगातार प्रैक्टिस करता रहा। धीरे-धीरे कामयाबी मिलती गई, आज की तारीख में 50 किलो मैदा का बोरा भी आसानी से अपने अपने दांतों में दबाकर घूम लेता हूं। मुकेश रोज़ाना मैदा का बोरा लेकर इसी तरह से घूमता रहता है। स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद से ही मुकेश सुर्खियों में छाये हुए हैं।

'मुकेश के हुनर को मिलना चाहिए पंख'
मुकेश का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने कहा कि मुकेश के हुनर को पंख देना चाहिए। इसे जिला स्तर पर सम्मानित किया जाए ताकि इसका मनोबल बढ़े और यह जिले से लेकर अनतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सके। पिछले दिनों मध्यप्रदेश के दतिया से भी सात साल के बच्चे का अपने दांतों से 20 क्विंटल वजन का गदा खींचने का वीडियो सामने आया था। बच्चे के इस कारनामे के बाद स्थानीय लोगों ने उसकी काफी सराहना की थी और उसे सम्मानित भी किया था।

दादा को गदा खींचते देखा, फिर खुद किया कमाल
20 क्विंटल का गदा खींचने वाले सात साल के बच्चे ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा था कि हनुमान जी की कृपा से यह कमाल किया है। एडवेंचर स्पोर्ट्स के वर्ल्ड चैंपियन कृष्ण गोपाल श्रीवास्तव के पोते ने यह कमाल कर दिखाया था। जिसके बद 7 वर्षीय आर्यमन श्रीवास्तव को उसके दादा कृष्ण गोपाल श्रीवास्तव ने 20 क्विंटल का गदा दांतों से खींच कर दिया था। जिसके बाद छोटे से बच्चे ने भी अपने दादा की तरह रिकॉर्ड बनाने की ठान ली और कस उम्र में ही कमाल कर रहा है। वह बड़ा होकर अपने दादा के जैसा ही बनना चाहता है। वहीं स्थानीय लोगों ने बच्चे का वीडियो देख कर कहा कि भविष्य में यह अपने दादा से ज्यादा रिकॉर्ड बनाएगा।
ये भी पढ़ें: बिहार के इस ज़िले में है 158 साल पुरानी बाघ की समाधि, विदेश से श्रद्धांजलि देने आते हैं लोग












Click it and Unblock the Notifications