Supaul Road Accident News: यात्रियों से भरी बस एनएच 327ई पर पलटी, एक की मौत, कई मुसाफिर ज़ख्मी

Supaul Road Accident News: सुपौल के त्रिवेणीगंज-पिपरा मुख्य मार्ग (एनएच 327ई) पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे खेत में पलट गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि करीब दर्जनभर लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान महेशुआ पंचायत वार्ड नंबर 11 निवासी संतोष राम (38 वर्ष) के रूप में हुई है। संतोष अपनी पत्नी मंजू देवी के साथ इलाज कराने जा रहे थे।

तेज रफ्तार बनी हादसा की वजह
जानकारी के अनुसार, बस त्रिवेणीगंज से सुपौल की ओर जा रही थी। बघला गांव के पास यह बस अचानक तेज रफ्तार में नियंत्रण खो बैठी और एनएच 327ई से नीचे पानी भरे खेत में पलट गई। हादसे के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बचाने में जुट गए। ग्रामीणों की मदद से बस को सीधा कर दबे लोगों को बाहर निकाला गया। बाद में क्रेन और जेसीबी की मदद से बस को सड़क पर लाया गया।

Supaul Road Accident

प्रशासन ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ विभाष कुमार और थानाध्यक्ष राकेश कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को एम्बुलेंस से अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज भेजा गया, जहां सभी का इलाज जारी है।

शव रखकर सड़क जाम
हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने मृतक का शव अस्पताल के सामने एनएच 327ई पर रखकर सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने दोषी चालक और बस मालिक के खिलाफ कार्रवाई तथा मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की। काफी देर तक सड़क जाम रहा। बाद में प्रशासन के आश्वासन पर लोग शांत हुए और जाम हटाया गया, जिससे यातायात सामान्य हो सका।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक संतोष राम मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके पीछे पत्नी मंजू देवी और तीन बच्चे, अभिमन्यु कुमार (14), नवीन कुमार (12) और रानी कुमारी (13) हैं। हादसे के बाद पत्नी मंजू देवी बार-बार बेहोश हो जा रही हैं।

हादसे में घायल यात्रियों के नाम
सरस्वती कुमारी (16), कृष्ण कुमार ठाकुर (22), रबीना खातून (30), मो. अरशद (7), आशु खातून (6), ईद मोहम्मद (45), सहनिया खातून (40), मंजू देवी (महेशुआ), लक्ष्मण मेहता (60), अजय कुमार (21), राजा कुमार (30)।

पुलिस ने जब्त की बस
थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया, "शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेजा गया है। बस को जब्त कर लिया गया है। चालक मौके से फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+