बिहारः लालू यादव ने ट्वीट किया रिक्शे पर सवार होकर इलाज करने जा रहे डॉक्टर का वीडियो, फिर कसा तंज

सुपौल। प्रतिदिन नदियों के बढ़ते जलस्तर के कारण बिहार के अधिकांश जिलों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। हजारों गांवों के संपर्क टूट चुके हैं। गांव जलमग्न हो चुके हैं। ऐसे में कोरोना के इलाज के लिए गांव-गांव घूम रहे चिकित्सकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी ही एक तस्वीर आई बिहार के सुपौल जिले से, दरअसल बरिश के चलते बिहार के सुपौल जिले के कोविड केयर अस्पताल में पानी भर गया है। इस वक्त अस्पताल में दो कोरोना मरीज भर्ती हैं।

supaul doctor go on rickshaw to treatment of corona positive patient video viral lalu yadav tweet

निर्मली नगर पंचायत के वार्ड-12 स्थित पब्लिक रेस्ट हॉउस में बने कोविड केयर सेंटर में ड्यूटी पर कार्यरत डॉ अमरेंद्र कुमार ठेले पर बैठकर कोविड केयर सेंटर के परिसर में जा रहे थे। राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने इस वीडियो को ट्वीट कर नीतीश सरकार पर हमला बोला है। डॉक्टरों और नर्स के सामने मजबूरी है कि वे ठेला पर बैठकर अस्पताल में जाते हैं।

ठेला पर बैठकर मरीजों का ध्यान रखने के लिए अस्पताल जाने वाले डॉक्टर अमरेंद्र ने बताया कि इस वक्त अस्पताल में दो मरीज भर्ती हैं। वे पहली मंजिल पर हैं। वह और एएनएम ठेले पर बैठकर मरीज को देखने जाते हैं। अगर किसी मरीज को यहां भर्ती भी करना है तो उसे ठेले पर ही ले जाया जाता है।

supaul doctor go on rickshaw to treatment of corona positive patient video viral lalu yadav tweet

डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल के रास्ते में इतना पानी है कि उसमें चलना संभव नहीं है। इस वीडियो को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी ट्वीट किया है। लालू यादव ने लिखा है कि '15 वर्षों का सुशासन कथित विकास के प्रचार के बोझ तले इतना दब गया है कि कर्तव्यपरायण डॉक्टर साहब को ठेले में लद कर कोविड केयर सेंटर जाना पड़ता है। सुशासनी कोविड केयर को खुद केयर की सख़्त ज़रूरत है। विज्ञापन का हज़ारों करोड़ मूलभूत सुविधाओं में लगाते तो यह नहीं देखना पड़ता ना??'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+