Supaul Assembly Election 2025 phase 2 voting: सुपौल में टूटा वोटिंग का रिकॉर्ड, 70.69% मतदान
Supaul Assembly Election 2025 phase 2 voting: बिहार में दूसरे फेज में 122 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है। सुपौल विधानसभा सीट पर इस बार रिकॉर्ड वोटिंग हुई है। पिछले चुनाव में यहां से जेडीयू के दिग्गज नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने काफी बड़े अंतर से कांग्रेस उम्मीदवार को हराया था। इस बार भी पार्टी ने उन पर ही भरोसा जताया है और वही एनडीए के उम्मीदवार है। चुनाव से पहले ही यह सीट चर्चा में आ गई थी, क्योंकि विवादों की वजह से कांग्रेस को आखिरी वक्त में उम्मीदवार बदलना पड़ा।
सुपौल विधानसभा सीट की बात करें, तो यह शहरी आबादी वाला क्षेत्र है। यहां जातिगत समीकरण भी मिले-जुले हैं और यादवों और मुस्लिमों की अच्छी खासी आबादी है। इसके अलावा सवर्ण और कुछ संख्या में दूसरी ओबीसी जातियां भी हैं। इस सीट पर चुनाव नतीजे काफी दिलचस्प हो सकते हैं।

Supaul Assembly Election 2025 phase 2 voting: मतदान के लिए भारी उत्साह
- सुपौल में इस विधानसभा चुनाव में रिकॉर्डतोड़ मतदान हुआ है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, सुपौल में कुल 70.69% मतदान हुआ है।
- सुपौल के मतदाताओं में वोटिंग के लिए दिखा जबरदस्त उत्साह। 3 बजे तक 62.06% वोटिंग हुई है।
- सुपौल में महिलाओं का वोटिंग के लिए दिखा जबरदस्त उत्साह. दोपहर 11 बजे तक 31 फीसदी के करीब मतदान।
- सुपौल में सुबह से ही वोटिंग के लिए भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह 9 बजे तक 14.55 फीसदी मतदान हुआ है। लोगों की लंबी कतार मतदान केंद्रो के बाहर नजर आ रही है।
Supaul Assembly Election 2025 phase 2 voting: पिछले चुनाव में ऐसा था हाल
- सुपौल विधानसभा की बात करें, तो पिछले चुनाव में यहां से नीतीश सरकार के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव जीते थे। उन्होंने कांग्रेस के मिन्नतउल्लाह रहमानी को हराया था।
- यादव को कुल 86,174 मत मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे रहमानी को 58,075 वोट ही मिले थे। जेडीयू विधायक ने 28,099 मतों से जीत दर्ज की थी।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025: दूसरे फेज के कितने कैंडिडेट अंगूठा छाप, कितने 12वीं पास? अब जनता लेगी असली एग्जाम!
Supaul Assembly Election 2025: कांग्रेस ने बदला उम्मीदवार
- कांग्रेस ने दिवाली के मौके पर 61वीं सीट पर उम्मीदवार का ऐलान किया था. सुपौल से पार्टी ने युवा नेता अनुपम को टिकट दिया था। हालांकि, उनके पुराने ट्वीट वायरल होने के बाद आनन-फानन में उम्मीदवार बदला गया।
- अनुपम के अन्ना आंदोलन के दौरान राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के लिए कुछ विवादित ट्वीट किए थे। सोशल मीडिया पर विवाद के बाद उनका टिकट काट दिया गया।
- पार्टी ने यहां से मिन्नत उर रहमानी को टिकट दिया है, जो क्षेत्र के पुराने कार्यकर्ता हैं। पिछले चुनाव में भी उन्होंने किस्मत आजमाई थी, लेकिन 28,000 से ज्यादा वोटों से हार गए थे।
यह भी पढ़ें: Bihar Election 2025 Exit Poll: कब और कहां देख सकते हैं बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल? यहां जानें जवाब












Click it and Unblock the Notifications