कौन हैं BJP प्रवक्ता डॉ. सुहेली मेहता? होम साइंस की प्रोफेसर बनीं कॉमर्स कॉलेज की प्रिंसिपल, मचा बवाल!

Suheli Mehta Vanijya Mahavidyalaya Principal: पटना विश्वविद्यालय के वाणिज्य महाविद्यालय में प्रो. सुहेली मेहता ने शुक्रवार को प्राचार्य का पदभार संभाल लिया। उन्हें कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. अहमद हुसैन ने पद सौंपा। इस मौके पर शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने उन्हें बधाई दी। हालांकि, पदभार ग्रहण करते ही विवाद की शुरुआत हो गई।

कॉलेज के छात्रों का कहना है कि होम साइंस की प्रोफेसर को वाणिज्य और मैनेजमेंट की पढ़ाई वाले कॉलेज का संचालन करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। छात्रों और कुछ शिक्षकों ने इस नियुक्ति पर सवाल उठाए हैं, जिससे प्रशासन और छात्रों के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

Suheli Mehta Vanijya Mahavidyalaya Principal

कौन हैं डॉ. सुहेली मेहता?

डॉ. सुहेली मेहता बिहार की राजनीति और शिक्षा दोनों में एक जाना-माना नाम हैं। वे मगध महिला कॉलेज की गृह विज्ञान (Home Science) विभागाध्यक्ष (HoD) और प्रोफेसर रह चुकी हैं, और वर्तमान में पटना विश्वविद्यालय के वाणिज्य महाविद्यालय की प्राचार्य भी हैं। राजनीति में वे बिहार बीजेपी की राज्य प्रवक्ता हैं।

पहले वे जदयू में सक्रिय थीं, लेकिन मई 2023 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर महिलाओं की उपेक्षा का आरोप लगाकर पार्टी से अलग हो गईं। इसके तीन दिन बाद 12 मई 2023 को उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाई RJD विधायक

उनका परिवार भी राजनीतिक रूप से सक्रिय है। उनके पिता तुलसीदास मेहता आरजेडी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रह चुके हैं, जबकि उनके भाई भी आरजेडी से विधायक है और मंत्री रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav: बीजेपी के लिए Prashant Kishor बन गए हैं चुनौती? अमित शाह ने बनाई खास रणनीति

लॉटरी सिस्टम से प्रिंसिपल की हुई नियुक्ति

बिहार में पटना विश्वविद्यालय के तहत चार कॉलेजों में प्राचार्यों की नियुक्ति के लिए लॉटरी सिस्टम अपनाया गया। इस प्रक्रिया के तहत मगध महिला कॉलेज की गृह विज्ञान (Home Science) विभागाध्यक्ष डॉ. सुहेली मेहता को वाणिज्य महाविद्यालय का प्राचार्य बनाया गया।

इस लॉटरी प्रक्रिया को बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC) द्वारा 2 जुलाई 2025 को राजभवन के प्रतिनिधि की मौजूदगी में आयोजित किया गया, ताकि नियुक्तियों में पारदर्शिता बनी रहे और किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो।

लॉटरी के जरिए चयनित अन्य प्राचार्य इस प्रकार हैं:

नागेंद्र प्रसाद वर्मा - मगध महिला कॉलेज (इतिहास)

अनिल कुमार - पटना कॉलेज

अलका यादव - पटना साइंस कॉलेज

योगेंद्र कुमार वर्मा - पटना लॉ कॉलेज

हालांकि इस नियुक्ति से सुहेली मेहता निराश बताई जा रही हैं और लॉटरी सिस्टम की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर छिड़ा बहस

पटना विश्वविद्यालय के वाणिज्य महाविद्यालय में गृह विज्ञान की प्रोफेसर डॉ. सुहेली मेहता के प्राचार्य बनने से छात्रों और शिक्षकों में विवाद पैदा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुहेली मेहता आर्ट्स कॉलेज में प्राचार्य बनना चाहती थीं, लेकिन लॉटरी प्रक्रिया के जरिए उन्हें वाणिज्य महाविद्यालय का प्राचार्य बनाया गया। छात्रों का कहना है कि अगर प्रिंसिपल को कॉमर्स और मैनेजमेंट का अनुभव नहीं होगा तो कॉलेज की पढ़ाई की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। बिहार के इस प्रतिष्ठित कॉमर्स कॉलेज में नियुक्ति को लेकर सोशल मीडिया पर भी गुस्सा और बहस का माहौल बन गया है।

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav: कांग्रेस के 6 दिग्गज, बेटों के लिए टिकट की जुगाड़ में! राहुल-प्रियंका तक कर रहे हैं पैरवी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+