बिहार: कभी नीतीश सरकार ने किया था चावल घोटाले पर केस, अब 'नई सरकार' में बने कृषि मंत्री
सुधाकर सिंह को मंत्री पद देने के बाद विपक्षी दल के नेताओं ने नीतीश कुमार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के खिलाफ भले ही आवाज़ बुलंद करते हों लेकिन अब अपने मंत्रिमंडल में घोटाले...
पटना, 17 अगस्त 2022। बिहार में सियासी घमासान के बाद सत्ता परिवर्तन हो गया और नीतीश की नई सरकार में मंत्रियों ने शपथ भी ले ली। नीतीश कुमार की कैबिनेट में राजद कोटे के 16, जदयू कोटे से 11, कांग्रेस कोटे से 2, हम कोटे से 1 और एक निर्दलीय को जगह मिली। मंत्रिमंडल गठन के बाद राजद कोटे से मंत्री बने सुधाकर सिंह को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज़ हो गई है। लोग कह रहे हैं कि यह वह सुधाकर सिंह हैं, जिनपर नीतीश सरकार ने कभी चावल घोटाले का केस किया था। अब नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में कृषि विभाग का जिम्मा ही उन्हें दे दिया गया। नीतीश कुमार ने चावल घोटाले के आरोपी सुधाकर सिंह को कृषि विभाग की जिम्मेदारी दे दी है।

सुधाकर सिंह को दी गई कृषि विभाग की ज़िम्मेदारी
राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह को सीएम नीतीश कुमार ने कृषि विभाग का मंत्री बनाया है। सुधाकर सिंह रामगढ़ सीट से राजद विधायक हैं। सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ है कि लालू परिवार से जगदानंद सिंह की नजदीकियां हैं, इसी वजह से सुधाकर सिंह को नीतीश कुमार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। ग़ौरतलब है कि सुधाकर सिंह पर चावल घोटाले का गंभीर आरोप है। 2013-2014 नीतीश कुमार के शासनकाल में हुए चावल घोटाले में सुधाकर सिंह पर केस दर्ज है।
Recommended Video

सुधाकर सिंह के खिलाफ़ दर्ज है मामला
सरकारी चावल जमा नहीं करने का सुधाकर सिंह पर आरोप लगा था। आपको बता दें कि कि चावल गबन करने के मामले में सुधाकर सिंह रामगढ थाने में केस दर्ज हुआ था। साल 2013 में एसएफसी का चावल जमा नहीं करने के आरोप में धारा-420,406 के तहत मामला दर्ज किया गया था । ग़ौरतलब है कि न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम की अदालत में केस लंबित है।

विपक्षी दलों ने साधा नीतीश पर निशाना
सुधाकर सिंह को मंत्री पद देने के बाद विपक्षी दल के नेताओं ने नीतीश कुमार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के खिलाफ भले ही आवाज़ बुलंद करते हों लेकिन अब अपने मंत्रिमंडल में घोटाले के आरोपी को जगह दे रहे हैं। सुधाकर सिंह के खिलाफ नीतीश कुमार के शासनकाल में ही रामगढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद भी चावल घोटाले के आरोपी को कृषि विभाग की जिम्मेदारी सौंप दी गई।
ये भी पढ़ें: बिहार: कैबिनेट विस्तार के बाद जेडीयू में कलह, शपथ कार्यक्रम में नहीं पहुंचे 5 MLA












Click it and Unblock the Notifications