Success Story: जीवन है दरिया, कम है पानी, निकल पड़ी 'मछली', अब 'जाल' की कहानी, राजवीर का नया अंदाज़

Bollywood Actor Rajveer Singh Rajput Success Story: बिहार के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है, वह विभिन्न क्षेत्रों में हुनर का परचम लहराते हुए प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। इस सूची में एक और नाम जुड़ गया है बॉलीवुड अभिनेता राजवीर सिंह राजपूत का, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

वन इंडिया हिंदी से ख़ास बातचीत में अभिनेता राजवीर सिंह राजपूत ने बेबबाकी से अपनी बात रखी और अपने प्रोजेक्टस पर बात भी कि उनकी वेब सीरीज़ 'जाल' अभी धूम मचा रही है। आपको बता दें कि राजवीर ने इससे पहले 'मछली' वेब सीरीज में जलवा बिखेरा था।

Success Story Bollywood Actor Rajveer Singh Rajput Upcoming web series and movies news in hindi

बिहार के ईस्ट चंपारण (मोतिहारी, बिक्रमगंज) से ताल्लुक रखने वाले राजवीर सिंह राजपूत ने मछली वेब सीरीज में लीड किरदार निभाया था। ग़ौरतलब है कि इस वेब सीरीज़ को राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में नंबर वन वेब सीरीज का अवार्ड भी मिला था।

कृष्ण कन्हैया (सब टीवी), तुम बिन जिया जाए ना (स्टार प्लस), तू सूरज में सांझ पिया ((स्टार प्लस), चलो साफ करें (दूरदर्शन), अकबर बीरबल (बिग मैजिक) जय हो भारतीय (डीडी किसान), क्राइम पेट्रोल, चिड़ियाघर, सावधान इंडिया (सोनी टीवी) जैसे कई शोज में हुनर का परचम लहरा चुके राजवीर ने अब जाल वेब सीरीज़ में परचम लहराते हुए नज़र आ रहे हैं।

आपको बता दें कि राजवीर सिंह राजपूत को अपने प्रदेश (बिहार) से बहुत प्रेम है। यही वजह है कि कहीं न कहीं वह किसी भी तरह से बिहार को फिल्म इंडस्ट्री में प्रमोट करते हुए भी नज़र आते हैं। राजवीर सिंह राजपूत की मछली वेब सीरीज़ में बिहार के कई ज़िलों में शूटिंग हुई थी। मछली वेब सीरीज़ में मुजफ्फरपुर, पटना, सीतामढ़ी, कुढ़नी और हाजीपुर जैसे जगहों पर हुई थी।

बिहार से लगाव का एक और उदाहरण आपको देते हैं, वह है राजवीर सिंह राजपूत का रैप सॉन्ग 'हम है बिहारी' गाना। राजवीर सिंह ने रैप सॉन्ग बनाने पर बात करते हुए कहा कि बिहार से जब हम लोग बाहर जाते हैं, तो ज्यादातर बिहार के लोग खुद को बिहारी बताने से कतराते हैं।

बिहार की खासियत और पहचान को प्राउडली लोग प्रेज़ेंट कर सकें, इसी को ध्यान में रखते हुए Hum Hai Bihari Rap Song रैप सॉन्ग बनाया। ग़ौरतलब है कि इस गाना के संगीतकार और गीतकार दोनों ही राजवीर सिंह राजपूत हैं। T-Series द्वारा रीलीज़ होने के साथ ही इस गाने ने टॉप ट्रेंडिग में जगह बनाई थी।

अपने प्रोजेक्ट्स की चर्चा करते हुए राजवीर सिंह राजपूत ने कहा कि डिज्नी+हॉटस्टार पर लीड स्ट्रीमिंग के रूप मछली वेब सीरीज आप लोगों ने देखी। उसमें शशिकांत सहाय पुलिस अधिकारी के रूप में किरदार निभाया, जिसे दर्शकों का प्यार मिला। वहीं वेबसीरीज एस्केप लाइव (डिज्नी हॉटस्टार) को भी प्यार मिला।

इसके अलावा चेकमेट (लीड), स्टोरीडेक पर लघु फिल्म भी लोगों ने पसंद की। मौजूदा वक्त में 'जाल' में समानांतर लीड में नज़र आ रहे हैं। वहीं बिटकॉइन में लीड किरदार में जलवा बिखेरते हुए नज़र आएंगे। वहीं कई प्रोजेक्ट्स पर भी काम चल रहा है, जिसकी खुशखबरी जल्द ही दर्शकों से साझा करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+