Chandrayaan-3 Landing: बिहार के इस ज़िले में चंद्रयान की लाइव लैंडिंग का नज़ारा लेंगे छात्र, तैयारी शुरू
Chandrayaan-3 Latest News: देश से लेकर विदेशों तक चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग से इंडिया के नाम एक अलग पहचान जुड़ा। 14 को इसकी शुरुआत हुई और ISRO के मुताबिक 23 या फिर 24 अगस्त को चंद्रयान की लैंडिंग होगी। ग़ौरतलब है कि छात्रों को लैंडिंग का लाइव नज़ारा दिखाने के लिए बिहार के दरभंगा ज़िले में तैयारी की जा रही है।
इंटरनेट के सहारे लोगों ने कामयाब लॉन्चिंग देखी थी, अब सफल लैंडिंग का नज़ारा भी ले सकेंगे। दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों को चंद्रयान की लैंडिंग लाइव देख पाएंगे। लैंडिंग के वक्त की तस्वीरों को छात्र रियल टाइम में देख पाएंगे।

इंजीनियरिंग कॉलेज प्रशासन (दरभंगा) चंद्रयान की लाइव लैंडिंग दिखाने की तैयारी में जुट गया है। चंद्रयान की लैंडिंग लाइव का नज़ारा रोमांचित करने वाला पल होगा। इसके ज़रिए छात्रों को देश की उपलब्धियां की जानकारी देते हुए, इस ओर कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विनायक झा (सहायक प्रोफेसर, दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज) ने कहा कि 14 जुलाई को चंद्रयान 3 के लॉन्चिंग की तस्वीर बच्चों को यहां से दिखाई गई थी। इस बार छात्रों को लाइव लैंडिंग देखने का मौका मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि इसके पीछे मक़सद सिर्फ यही है कि छात्र ISRO साइंटिस्ट के चंद्रयान 3 के बारे में पूरी जानकारी हासिल करें और मोटिवेट होते हुए इस ओर कदम बढ़ाते हुए देश का नाम रोशन करें।












Click it and Unblock the Notifications