पति से नाराज़गी ने ज़िंदगी बनाया नर्क, देह व्यापार के दलदल से निकली महिला की कहानी हैरान करने वाली है
Bihar Red Light Area News: बिहार के पूर्णिया ज़िले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला पति से कहासुनी के बाद अपनी दो बेटियों के साथ घर छोड़कर चली गई थी। ट्रेन में बैठी तो एक व्यक्ति ने काम दिलाने का झांसा दिया और साथ लेकर चला गया। इसके बाद महिला की ज़िंदगी नर्क से भी बदतर हो गई। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला क्या है?
कोलकाता में महिला अपने पति और बच्चों के साथ रहती थी। उसका पति बिहार के बेगूसराय ज़िला के बरौनी थाना इलाके का निवासी है। काम की वजह से कोलकाता में अपने परिवार के साथ रहता था। एक 3 महीने पहले पति और पत्नी में बहस हुई, तो नाराज़ महिला अपनी बेटियों को साथ लेकर घर से निकल गई।

कोलकाता से बिहार आने वाली ट्रेन में बैठी, इसी दौरान उसे एक व्यक्ति मिला जिसने काम दिलाने की बात कही। महिला और उसके बच्चों को साथ लेकर पूर्णिया चला गया। वहां पहुंचने के कुछ दिनों बाद महिला को पता चला कि वह रेड लाइट एरिया पहुंच चुकी है।
50 हजार रुपए में उसे मधु के पास बेच दिया गया है, इसके बाद महिला पर जिस्म फरोशी का दवाब बनाया जाने लगा। मधु और उसका पति कुदरत उसे धमकाते थे कि, धंधा नहीं करोगी तो दोनों बेटियों को जान से मा देंगे। इसी मजबूरी की वजह से वह देहव्यापार के दलदल में फंस गई।
कई लोग उसके पास आये और अपना काम कर चले गए, इसी बीच एक इंसान उसकी ज़िंदगी में फरिश्ता बनकर आया और पहल कर उसे 3 महीने बाद अपने परिवार से मिलवा दिया। जब वह इंसान उसके पास पहुंचा तो महिला ने उसे अपनी दर्द भरी कहानी सुनाई।
इसके बाद उस व्यक्ति महिला के पति को कॉल किया और सारा मामला बताया। पहले तो व्यक्ति ने यकीन नहीं किया, बाद में तस्वीर भेजा तो अपनी पत्नी को पहचान गया। वह पूर्णिया पहुंचा और पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद दबिश देकर महिला और उसकी बेटी को छुड़वाया गया।
महिला के पति की मानें तो तीन महीने पहले जब वह ड्यूटी से घर लौटा, तो पाया कि पत्नी और बच्चे नहीं हैं। काफी कोशिश की लेकिन कुछ पता नहीं चला, इसके बाद उसने हुगली टाउन थाना (कोलकाता) में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। एक व्यक्ति ने कॉल कर बताया कि उसकी पत्नी पूर्णिया में जिस्म फरोशी के दलदल में फंसी हुई है। इसके बाद वह पूर्णिया पहुंचा।
कॉल करने वाले व्यक्ति से मिला तो वह पीड़ित को कटिहार मोड़ स्थित रेडलाइट एरिया लेकर गया, कहा कि यहीं तुम्हारी पत्नी फंसी हुई है। पीड़ित एसपी से मिलने पहुंचा लेकिन मुलाक़ात नहीं हो पाई, इसके बाद DIG के पास मदद की गुहार लगाई।
DIG ने मामले में तुरंत संज्ञान लिया और एक टीम का गठन करते हुए दबिश। मौक़े से आरोपी मधु और कुदरत तो फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने महिला और उसकी दोनों बेटियों को बहिफ़ाज़त बरामद कर लिया। 3 महीने बाद अपने परिवार से मिले व्यक्ति ने खुशी का इज़हार करते हुए पुलिस को धन्यवाद भी दिया।












Click it and Unblock the Notifications